Dengue Mosquito Bite Time And Symptoms | जानिए डेंगू का मच्छर किस वक्त सबसे ज्यादा काटता है ?

इन दिनों पूरे देश में डेंगू ने कहर बरपाया हुआ है। दरअसल जब वायरस वाला एडीज मच्छर किसी स्वस्थ व्यक्ति को अपना शिकार बनाता है तो इसके कारण तेज बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द होने के लक्षण दिखने शुरू हो जाते हैं। डेंगू से बचाव के लिए अब तक हमारे पास कोई वैक्सीन नहीं है ऐसे में जागरूकता ही इससे बचने का एकमात्र उपाय है। आज हम आपको बताएंगे की डेंगू फैलाने वाला मच्छर दिन के किस वक्त सबसे ज्यादा सक्रिय होता है साथ ही डेंगू फैलने के शुरुआती लक्षणों से भी अवगत कराएंगे (Dengue Mosquito Bite Time And Symptoms)

Dengue-Mosquito-Bite-Time-And-Symptoms

डेंगू मच्छर कितने बजे काटता है?- Dengue Mosquito Bite Time And Symptoms

डेंगू फैलाने वाले मच्छर एडीज एजिप्टी को लेकर वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने अपनी एक खास रिपोर्ट पेश की है। इस रिपोर्ट के अनुसार एडीज एजिप्टी मच्छर दिन का फीडर है। यानि यह मच्छर दिन के समय सबसे ज्यादा एक्टिव रहता है। इसी वजह से इसके काटने का सबसे ज्यादा खतरा दिन के समय में ही होता है। खासतौर पर सूरज उगने के 2 घंटे बाद और सूर्य डूबने से 1 घंटे पहले। आमतौर पर सुबह की बात करें तो 7 से 10 बजे तक डेंगू का मच्छर सबसे ज्यादा काटता है वहीं शाम के समय में 4 से 6 बजे के बीच यह मच्छर सबसे ज्यादा एक्टिव रहता है। डेंगू का यह एडीज एजिप्टी मच्छर एक इंटरमिटेंट बाइटर भी है। इसी वजह से एक बार में एक से अधिक लोगों को काटना इसका पसंदीदा काम है।

ये भी पढ़ें-Sabse Jyada Vitamin Kisme Hota Hai | इन 12 चीजों में छिपा है विटामिन का खजाना

कैसा दिखता है डेंगू का मच्छर, कैसे करे पहचान

  • डेंगू फैलाने वाले मच्छर का नाम एडीज इजिप्टी है। यह काले रंग का एक छोटा सा मच्छर होता है। इसकी सबसे खास पहचान इसके शरीर में दिखाई देने वाले सफेद रंग के धब्बे होते हैं। यही धब्बे इसे दूसरे मच्छरों से अलग बनाने का काम करते हैं।
  • इस मच्छर में काटने और खून चूसने की क्षमता बहुत तीव्र होती है।
  • ये मादा मच्छर ज्यादा ऊंचाई पर उड़ने में असमर्थ होते हैं। दरअसल इनकी टांगें बंधी हुई सी होती हैं। इसी वजह से ये ऊंचाई में उड़ने में कठिनाई का अनुभव करते हैं। टखनों और कोहनी पर काटने का एक कारण ये भी है।
  • यह मच्छर केवल 2 से 4 हफ्ते ही जीवित रह पाता है।।
  • इस मच्छर की एक और खास बात यह है की यह दिन के समय पानी में अंडे देता है जिसमें पत्तियां, शैवाल आदि जैसे कार्बनिक पदार्थ शामिल हो सकते हैं।
  • गर्मियों में एडीज इजिप्टी मच्छर पैदा होते हैं मगर सर्दियों के मौसम में ये जीवित नहीं रह पाते हैं।

Dengue-Mosquito-Bite-Time-And-Symptoms

दिन में ही क्यों एक्टिव होते हैं डेंगू के मच्छर 

  • अधिक व्यायाम व गतिविधियां करने की वजह से दिन के समय मनुष्यों की त्वचा पर अधिक पसीना आता है और यह पसीना मच्छरों को आकर्षित करने का काम करता है।
  • हवा जो दिन के समय चलती है यही हवा इन्हें मनुष्यों का खून चूसने के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने का काम करती है।
  • दिन की तेज रोशनी में ये आसानी से स्वस्थ मनुष्यों तक अपनी पहुंच बनाते हैं। इसी वजह से ये दिन के समय काटना पसंद करते हैं।

ये भी पढ़ें- क्या आप भी दिन में लेते हैं लंबी नींद, नुकसान जानकर उड़ जाएंगे होश- Din Me Sone ke Nuksan

कब पता चलता है की डेंगू मच्छर ने बनाया है अपना शिकार  

मच्छर काटने के 3 से 6 दिन बाद ही डेंगू के शुरुआती लक्षण दिखाई देने शुरू हो जाते हैं। इसमें सबसे पहले सबसे पहले पूरे शरीर में तेज दर्द शुरू होता है। यही वजह है की कुछ लोग इसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं। वहीं कुछ मामलों में 4 से 10 दिन के बाद लक्षण दिखाई देने शुरू होते हैं। साथ ही डेंगू के लक्षण उम्र के हिसाब से भी अलग दिख सकते हैं।

क्या हैं डेंगू होने के शुरुआती लक्षण- Dengue Symptoms In Hindi 

डेंगू के लक्षणों की बात की जाए तो ये मच्छर काटने के 3 से 6 दिन बाद दिखाई देने शुरू होते हैं। सबसे पहले पूरे शरीर में तेज दर्द होना होता है। यही वजह है की कुछ लोग इसे हड्डी तोड़ बुखार भी कहते हैं। कुछ मामलों में 4 से 10 दिन के बाद लक्षण दिखाई देने शुरू होते हैं। डेंगू के लक्षण उम्र के हिसाब से भी अलग दिख सकते हैं।

  1. बुखार का तेज होना। इसमें पारा 103 डिग्री फारेनहाइट तक पहुंच सकता है।
  2. बहुत तेज सिरदर्द होना के साथ बेहद कमजोरी महसूस करना।
  3. मतली और उल्टी का अनुभव होना।
  4. जोड़ों और मांसपेशियों में दर्द व ऐंठन के साथ थकावट का एहसास होना।
  5. आंखों के पीछे चुभने वाले दर्द का अनुभव होना।
  6. शरीर में दर्द के साथ ठंड लगना।
  7. पेट में हल्का दर्द महसूस होना।
  8. स्किन पर छोटे-छोटे लाल रंग के चकत्ते दिखाई देना।
  9. गले में खराश या दर्द महसूस होना।
  10. नाक या मसूड़ों से हल्की ब्लीडिंग होना।

ये भी पढ़ें- vajan kaise kam kare | वजन कम करने के लिए अपनाएं 30-30-30 का जादुई फॉर्मूला

डेंगू से बचाव कैसे करें- Can I prevent dengue after mosquito bite

  • घर के आस पास या घर के अंदर छत या घर पर किसी बर्तन पर पानी जमा न होने दें।
  • रात के समय ही नहीं दिन के समय भी मच्छरदानी को इस्तेमाल करना शुरू करें।
  • पानी की टंकियों को सही तरीके से ढ़क कर रखें जिससे मच्छर को पनपने का मौका न मिले।
  • बासी खाना न खाएं और न ही ठंडा पानी पियें। साथ ही पानी उबालकर या फिर फिल्टर करके ही पिएं।
  • जब भी घर से बाहर निकले फुल स्लीव के कपड़े पहनकर ही निकलें।
  • घर या ऑफिस के खिड़की दरवाजा बंद कर के रखें।
  • घर या ऑफिस में मच्छरों को मारने के लिए स्प्रे करवाते रहें।
  • कूलर, गमले, टायर में जमा पानी बहा दें। कोशिश करें की पालतू जानवरों के बर्तन को भी समय-समय पर साफ करते रहें।
  • मच्छरों से बचने वाली क्रीम या स्प्रे आदि का उपयोग फायदेमंद साबित हो सकता है।
  • अपनी इम्युनिटी को मजबूत रखने के लिए अपने खान-पान पर खास ध्यान दें।
  • लाइफस्टाइल में योग, प्राणायाम और वर्कआउट को शामिल करें।

Dengue-Mosquito-Bite-Time-And-Symptoms

आयुर्वेद में डेंगू की दवा क्या है ?

डेंगू बुखार के लिए आयुर्वेद में भी कोई पेटेंट दवा मौजूद नहीं है। मगर आयुर्वेद में कई ऐसे नुस्खे बताए गए हैं जिन्हें आजमाकर डेंगू से जल्द राहत पाई जा सकती है। इसमें गिलोय का जूस ( गिलोय जूस के फायदे ), पपीते का पत्ता, बकरी के दूध को  प्लेटलेट्स को बढ़ाने के लिए मददगार बताया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

डेंगू बुखार होने पर पहला संकेत क्या मिलता है?

डेंगू बुखार होने पर शरीर कई तरह के संकेत देना शुरू कर देता है। सबसे पहले आँखों के पीछे दर्द होना शुरू हो जाता है। तेज बुखार चढ़ता है। मतली और उल्टी का भी अनुभव हो सकता है।

डेंगू बुखार होने पर कितने दिन आराम किया जाना चाहिए?

डेंगू बुखार को ठीक होने पर करीबन 5 से 7 दिन का समय लगता है। ऐसे में अगर आप डेंगू पॉजिटिव हो गए हैं तो आपको कम से कम एक हफ्ता का रेस्ट करना जरूरी है। आराम का यह समय डॉक्टर के कहे अनुसार कम या ज्यादा हो सकता है।

डेंगू बुखार होने पर कितने दिन आराम किया जाना चाहिए?

कीवी, अनार और नारियल पानी को डेंगू से राहत दिलाने में सबसे असरदायक माना जाता है। इसके साथ ही पपीता, अनार और केला को भी लाभकारी माना जाता है।

डिस्क्लेमर: केवल सामान्य जानकारी और बचाव के तरीके बताने के लिए यह लेख लिखा गया है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें और उनके बताएं गए इलाज का अनुसरण करें।

ये भी पढ़ें- Mental Health In Hindi: इन 10 चीजों के सेवन से आपकी मेंटल हेल्थ रहेगी हमेशा दुरुस्त

ये भी पढ़ें- Skin Care Tips In Hindi: कम उम्र में ही झलकने लगा है बुढ़ापा तो इन 5 विटामिन की कमी का हो सकता है असर

2 thoughts on “Dengue Mosquito Bite Time And Symptoms | जानिए डेंगू का मच्छर किस वक्त सबसे ज्यादा काटता है ?”

Leave a Comment