vajan kaise kam kare | वजन कम करने के लिए अपनाएं 30-30-30 का जादुई फॉर्मूला

खराब लाइफस्‍टाइल और अनहेल्‍दी खानपान की वजह से आजकल बच्चे हो या बूढ़े हर कोई मोटापे की गिरफ्त में आ रहा है। चिंता की बात ये है की मोटापा अपने साथ कई तरह की खतरनाक बीमारियों को न्यौता देने का काम करता है। ऐसे में हर कोई यही जानना चाहता है की आखिर vajan kaise kam kare या फिर किन तरीकों को अपनाकर मोटापे से छुटकारा पाया जाए। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको ऐसा फॉर्मूला बनाने वाले हैं जिससे महीनेभर में आपकी बॉडी से फैट गायब हो जाएगा और आपकी बॉडी एक परफेक्ट शेप में भी आ जाएगी। आइए जानते हैं की 30-30-30 का यह फार्मूला कैसे काम करता है और इसे आजमाते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है।

vajan-kaise-kam-kare

जानें क्या है 30-30-30 वेटलॉस का नियम- vajan kaise kam kare 

ब्रिटेन की न्यूट्रिशनल थैरेपिस्ट नेटली लुईस बरोज ने बताया की 30-30-30 वेटलॉस का नियम मेटाबॉलिज्म पर काम करता है। इस नियम को अपनाने से मेटाबॉलिज्म तेज हो जाता है। यही तेज मेटाबॉलिज्म आपका वजन बढ़ने से रोकता है। दरअसल इस नियम के अनुसार सुबह उठने के 30 मिनट के भीतर आपको 30 ग्राम प्रोटीन का सेवन करना है। इसके बाद 30 मिनट का समय एक्सरसाइज करने के लिए निकालना है। यह 30 मिनट की एक्सरसाइज कैलोरी कंट्रोल करने में आपकी मदद करेगी। कैलोरी कंट्रोल होने के साथ ही आप का मोटापा भी कम होना शुरू हो जाएगा।

ये भी पढ़ें-  Green Tea ke Fayde Aur Peene ka Sahi Samay | ग्रीन टी पीने से मिलते हैं ये 8 कमाल के फायदे, पीने का सही समय भी जानें

इस नियम में नाश्ते में 30 ग्राम प्रोटीन का सेवन क्यों है जरूरी- Weight loss diet in hindi 

जब सुबह उठते ही कोई व्यक्ति नाश्ते में 30 ग्राम प्रोटीन का सेवन कर लेता है तो सारा दिन भूख के ऊपर कंट्रोल बना रहता है। साथ ही इससे चीनी खाने का मन भी कम करता है जिससे इंसुलिन रजिस्टेंस में भी मदद मिलती है। साथ ही यह प्रोटीन मसल्स को भी स्ट्रांग बनाता है। डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार सुबह के नाश्ते में प्रोटीन की इतनी मात्रा के साथ अन्य खाने की चीजों को भी शामिल किया जा सकता है जिससे शरीर को अन्य पोषक तत्व भी मिल सकें।

ये भी पढ़ें- Sar Dard ka ilaaj | सिर दर्द से हैं परेशान ? आजमाएं ये 11 नुस्खे, मिलेगा तुरंत आराम

30-30-30 वेटलॉस फॉर्मूला में 30 मिनट की एक्सरसाइज भी जरूरी- Weight loss ke liye exercise  

30-30-30 वेटलॉस फॉर्मूला में 30 मिनट की एक्सरसाइज भी अहम भूमिका निभाती है। रोजाना की गई 30 मिनट की एक्सरसाइज आपके फिटनेस गोल को अचीव करने में बहुत मदद करेगी। इसमें आप वॉकिंग, साइक्लिंग, स्विमिंग और स्‍ट्रेंथ ट्रेनिंग से जुड़ी एक्सरसाइज को शामिल कर सकते हैं। रोजाना की गई एक्सरसाइज कैलोरीज को बर्न कर परफेक्ट बॉडी शेप की ओर आपके कदमों को बढ़ाने का काम करेगी। वहीं अगर आप किसी क्रोनिक डिजीज का शिकार हैं तो किसी भी एक्सरसाइज को दिनचर्या में शामिल करने से पहले डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

vajan-kaise-kam-kare

खाने का पूरा लाभ उठाने के लिए लें 30 मिनट का समय

30-30-30 रूल के अनुसार आपको खाने में भी किसी तरह की हड़बड़ी मचाए बगैर 30 मिनट का समय अपने खाने के निश्चित करना जरूरी है। इस 30 मिनट में खुद को पॉजिटिव रखकर आपको अपने खाने की हर टुकड़े का भरपूर लुफ्त उठाते हुए खाना है जिससे आपको उसका भरपूर फायदा मिल सके। खाना खाने के इस प्रोसेस को माइंडफुल ईटिंग कहा जाता है। इससे पाचन तंत्र सुचारु रूप से अपना काम कर पाता है। जिससे वजन घटाने में भी मदद मिलती है। साथ ही ध्यान रखें की खाना खाते समय टी.वी या मोबाइल न देखें और धीरे-धीरे चबाकर खाना खत्म करें।

ये भी पढ़ें- kulthi ki daal ka paani pine ke fayde | कुलथी दाल का पानी पीने से मिलेंगे ये 8 गजब के फायदे

वेटलॉस के 30-30-30 नियम को फॉलो करते समय इन बातों का ध्यान रखना है बहुत जरूरी 

  1. हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज करने से बचें। इससे मसल्स में खिंचाव आने से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
  2. प्रोटीन का सेवन बताई गई मात्रा के अनुसार ही करें। नहीं तो किडनी से समस्याओं को झेलना पड़ेगा।
  3. ब्लड शुगर से बचने के लिए नाश्ते में किसी भी तरह का मीठा खाने से परहेज करें।
  4. अगर 30-30-30 के नियम का पालन करते समय तबियत खराब हो गई है तो बीच में कुछ दिनों के लिए इस नियम को फॉलो करना छोड़ दें।
  5. इस नियम की शुरुआत 15-15-15 रूल के साथ करें। धीरे-धीरे आपका शरीर जब इस नियम के अनुसार ढल जाए तो आप इसका समय बढ़ा सकते हैं।

बढ़ता वजन इन बीमारियों को देता है दावत- Motape se hone wali bimari

  • मधुमेह
  • ब्रेस्ट कैंसर
  • लिवर कैंसर
  • पेट का कैंसर
  • अर्थराइटिस
  • पीओएस
  • प्रेग्नेंसी में दिक्कत
  • दिल की बीमारियां
  • नींद से जुड़ी परेशानियां

vajan-kaise-kam-kare

FAQ- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

वेट लॉस के लिए सुबह क्या पिए?

वेट लॉस करने के लिए जरूरी है की सुबह उठते ही बॉडी को डिटॉक्सिफाई किया जाए। इसके लिए आप सुबह उठते ही गुनगुने पानी का सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो इस पानी में शहद या नींबू भी मिला सकते हैं। इससे स्वाद बढ़ने के साथ यह पानी ज्यादा फायदेमंद भी हो जाएगा।

भूखे रहने से वजन कम होता है क्या?

नहीं, भूखे रहकर वजन कम नहीं किया जा सकता है। लोगों के बीच इस चीज को लेकर गलत अवधारणा है की वो भूखे रहकर वजन कम करने में सफल हो हैं। बल्कि लंबे समय तक भूखे रहने से वजन कम होने की बजाय बढ़ सकता है। साथ ही शरीर में कई तरह के पोषक तत्वों की कमी भी हो सकती है।

मोटापा कम करने के लिए मेथी का पानी कैसे पिए?

एक चम्मच मेथी दाना को एक ग्लास पानी में रातभर के लिए भिगो कर रख दें। सुबह खाली पेट मेथी के दाने खा लें और पानी को भी लें। इससे शरीर के विषैले तत्व बाहर निकल जाएंगे। शरीर के डिटॉक्स होने पर वजन भी तेजी से कम होना शुरू हो जाएगा।

डिस्क्लेमर- यह सामग्री एक्सपर्ट की हेल्प से केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए तैयार की गई है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं हो सकता है। किसी भी तरह के उपयोग से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।

ये भी पढ़ें– What Happens If We Eat Expired Food: जानिए ‘एक्सपायरी डेट’ के बाद फूड खाने से क्या होगा?

ये भी पढ़ें- Mental Health In Hindi: इन 10 चीजों के सेवन से आपकी मेंटल हेल्थ रहेगी हमेशा दुरुस्त

 

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment