8 Mistakes Done While Checking Weight | ये 8 गलतियां की तो अपना सही वेट नहीं जान पाएंगे आप

नियमित रूप से वजन चेक करना एक अच्छी आदत है। इस आदत की वजह से आप अपने वजन को ट्रैक कर पाते हैं। जिससे आपको यह पता लगता है की अभी आपको अपने वजन को घटाने या बढ़ाने के लिए और कितनी मेहनत की जरूरत है। इसके साथ ही नियमित वजन चेक करने से शरीर में होने वाले बदलावों पर भी नजर रख सकेंगे। जिससे कई तरह की बीमारियों के रोकथाम में भी मदद मिलती है। मगर अक्सर अपना वजन चेक करते समय लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिनकी वजह से वो अपना सही वेट जान ही नहीं पाते। डाइटीशियन अर्चना गोयल ने इस लेख के माध्यम से वो गलतियां बताईं जो अक्सर लोग अपना वजन चेक करते समय दोहराते हैं।

Contents hide

8-Mistakes-Done-While-Checking-Weight

वजन चेक करते समय लोग करते हैं ये 8 गलतियां- 8 Mistakes Done While Checking Weight

एक्सरसाइज के तुरंत बाद का समय सही नहीं

एक्सरसाइज करने के बाद बड़ी मात्रा में बॉडी से पसीना निकलता है। ऐसे में एक्सरसाइज के तुरंत बाद वजन करने से आपका वेट कम नजर आ सकता है। इससे आप थोड़ी देर के लिए तो खुश हो सकती हैं मगर कुछ समय बाद अगर आप दोबारा वजन चेक करें तो आपको अपनी गलती का एहसास हो जायेगा। इसलिए एक्सरसाइज के तुरंत बाद वजन चेक करने से बचें।

ये भी पढ़ें- Birthday Blue : क्या आपको भी जन्मदिन पर खुशी की जगह घेर लेती है उदासी, कहीं बर्थडे ब्लू का शिकार तो नहीं हैं आप?

महिलाएं पीरियड्स से पहले वजन चेक न करें

पीरियड्स के कुछ दिन पहले महिलाओं के शरीर में हार्मोन्स में आए चेंज की वजह से कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। ऐसे समय में ब्लोटिंग या गैस के समस्या का भी सामना करना पड़ता है। इसी वजह से बहुत बार ऐसे समय में वजन हमेशा बढ़ा हुआ ही दिखाई देता है। यही कारण है की महिलाओं को पीरियड्स से पहले वजन चेक नहीं करना चाहिए।

नींद पूरी न होने पर भी वजन में दिखता है अंतर

नींद पूरी न होने की वजह से डाइजेशन सिस्टम पर बेहद बुरा असर पड़ता है। इसकी वजह से दस्त और उल्टी होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ जाता है। इसके साथ ही नींद पूरी न होने से स्ट्रेस हार्मोन्स भी बड़ी संख्या में रिलीज़ होते हैं। ऐसे में अगर आप अपना वजन चेक करेंगे तो ज्यादातर मामलों में आपको अपना बढ़ा हुआ वजन ही मिलेगा। ऐसे में नींद न आने की समस्या के दौरान भी वजन चेक करना सही नहीं है।

हैवी मील्स के बाद भी वजन चेक करने से बचें

अगर आपने किसी दिन हैवी मील्स लिया है या आपका चीट डे है तो उस दिन और उसके अगले अपना वजन चेक करने की गलती न करें। क्योंकि इस दौरान आपका वजन बढ़ा हुआ ही आएगा। कोशिश करें की हैवी मील्स लेने के दो से तीन दिन बाद ही आप अपना वजन चेक करें। ताकि आपको अपना सही वजन पता चल सकें।

ये भी पढ़ें- Bhulne Ki Bimari Kiski Kami Se Hoti Hai | शरीर में इन चीजों की कमी बनाती है भूलने की बीमारी का शिकार

वजन चेक करते समय बहुत ज्‍यादा भारी कपड़े न पहनें

कई बार गलत वजन आने की एक वजह पहने गए भारी कपड़े भी होते हैं। साथ ही कुछ लोगों की आदत होती है की वो चप्पल या जूते पहनकर ही अपना वजन चेक कर लेते हैं। चप्पल का वजन चेक करने में भले ही प्रभाव कम पड़े मगर जूते पहने रखने की वजह से आपको सही वजन का पता नहीं चलेगा। इसी वजह से जब भी वजन करना हो हल्के कपड़े पहने और जूते उतार दें।

कब्‍ज होने पर भी वजन न करें चेक

अगर आपको कब्ज की शिकायत है तो ऐसे समय में भी वजन चेक करने से बचना चाहिए। दरअसल कब्‍ज में अस्‍थाई रूप से वजन में बढ़ोतरी दिखाई देती है। इसके साथ ही सोड‍ियम या नमक युक्‍त भोजन खाने के बाद भी वजन की जांच करना सही नहीं माना जाता। ऐसे समय में भी आपको अपने वजन की सटीक जानकारी नहीं मिल पाती है।

वजन चेक करने के लिए वीकेंड के ठीक बाद का समय भी सही नहीं

हफ्ते भर की थकावट के बाद वीकेंड वो समय होता है जब लोग ज्यादा से ज्यादा आराम करना पसंद करते हैं। साथ ही इस दौरान लोग जिम या एक्सरसाइज करने से भी ब्रेक ले लेते हैं। वहीं वीकेंड में ज्यादातर लोग जी भरकर अपना मनपसंद खाना खाते हैं। इसी वजह से वीकेंड के ठीक बाद वजन चेक करने पर आपको अपना सही वजन का पता नहीं चल सकेगा।

हर दिन न करे वजन चेक

कुछ लोगों की आदत होती है की वो हर रोज अपना वजन चेक करते हैं। मगर ऐसा करना बिलकुल सही नहीं है। दरअसल अलग-अलग फैक्टर्स की वजह से हर दिन आपका वजन ऊपर-नीचे हो सकता है। ऐसे में रोजाना वजन चेक करके आप अपना सही वजन नहीं जान पाएंगे। इसके विपरीत हफ्ते में एक बार वेट चेक करके आप अपना सटीक वजन जान सकेंगे।

8-Mistakes-Done-While-Checking-Weight

ये भी पढ़े- Man Ko Shant Kaise Kare | क्या आप मन की शांति की खोज में हैं ? आजमाएं ये 15 अचूक तरीके

ये है वजन चेक करने का सही समय

वजन चेक करने का सही समय सुबह का होता है। दरअसल सुबह के समय शरीर एकदम फ्रेश रहता है। इसके साथ ही खाने को पचाने के लिए शरीर को पूरा समय मिल चुका होता है। ऐसे में सुबह फ्रेश होने के बाद का समय वजन चेक करने के लिए सबसे बेस्ट समय माना गया है। अगर आप सुबह अपना वेट चेक करेंगे तो इस समय आपको आपके वजन की सही जानकारी मिल सकेगी। वजन चेक करते समय मशीन पर सीधे खड़े रहे। जिससे आप अपना सही वजन जान सकें।

ये भी पढ़ें- Jyada Pani Pine ke Nuksan | जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी है खतरनाक, जानिए एक दिन में कितना पीना चाहिए पानी

इन गलतियों की वजह से नहीं घटता है वजन- Vajan Ghatane Ka Upay 

  • नींद पूरी न होने पर मेटाबोलिज्म स्लो पड़ जाता है। जिससे धीरे-धीरे शरीर कई बीमारियों का शिकार बनना शुरू हो जाता है। नींद नहीं आने पर एंग्जायटी और स्ट्रेस भी बढ़ता है।
  • ब्रेकफास्ट स्किप करने की वजह से लंच के टाइम तक भूख बहुत ज्यादा बढ़ जाती है। जिससे वजन बढ़ने का खतरा भी बढ़ जाता है।
  • डिब्बाबंद जूस, एनर्जी ड्रिंक जैसी चीजों को डाइट में शामिल करने की वजह से भी वजन घटाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।
  • खाना खाने के तुरंत बाद सोने की वजह से भी वजन बढ़ने की संभावना बढ़ती है।
  • बॉडी वेट के अनुसार और रेगुलर एक्सरसाइज न करने से भी धीरे-धीरे वजन बढ़ना शुरू हो जाता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

क्या हम मोबाइल पर वजन माप सकते हैं?

चीज़ों को तौलने के लिए डिजिटल स्केल ऐप एक अच्छा ऐप है। यह ऐप विभिन्न सेटिंग्स में सटीक माप की आवश्यकता की पूर्ति करता है। यह सटीक रिजल्ट दिखाता है और उपयोग में भी आसान है।

वजन घटाने के लिए रात के खाने में क्या खाएं?

रात का खाना हमेशा हल्का रखना चाहिए। रात के खाने में आप ज्वार का चीला, ओट्स और कसा पनीर शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही सब्जियों से भरा उपमा, वेजिटेबल इडली, चिया के बीज का हलवा और रागी के आटे की रोटी भी अच्छा ऑप्शन है।

1 हफ्ते में कितना वजन बढ़ता है?

बढ़ना प्रति सप्ताह लगभग 0.5 से 1 पाउंड वजन का बढ़ना स्वस्थ वजन की लिस्ट में रखा जाता है।

डिस्क्लेमर- यह सामग्री एक्सपर्ट की हेल्प से केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए तैयार की गई है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं हो सकता है। किसी भी तरह के उपयोग से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।

ये भी पढ़ें- Walk Krne Ka Shi Tarika | टहलने का सही तरीका अपनाकर खुद को रखें फिट और फाइन

ये भी पढ़े – सुबह उठते ही मोबाइल चलाने की न करें गलती, झेलने पड़ेंगे ये नुकसान- Why Do Not Use Mobile In the Morning

 

 

2 thoughts on “8 Mistakes Done While Checking Weight | ये 8 गलतियां की तो अपना सही वेट नहीं जान पाएंगे आप”

Leave a Comment