Man Ko Shant Kaise Kare | क्या आप मन की शांति की खोज में हैं ? आजमाएं ये 15 अचूक तरीके

आज के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के मन में उथल-पुथल मची हुई है। दरअसल जिंदगी की रेस में हर कोई पहले नंबर पर आना चाहता है और इसी होड़ की वजह से हर किसी के मन में अशांति ने अपना घर बना लिया है। मन में छाई यह अशांति कई तरह की बीमारियों को दावत देने का भी काम करती है। ऐसे में सवाल यह उठता है की आख़िरकार Man Ko Shant Kaise Kare खुद को इस आपाधापी के माहौल से बाहर कैसे निकालें। आज हम आपको इस लेख में आपके इस सवाल का जवाब देने वाले हैं। यहां आपको कुछ ऐसे उपाय जानने को मिलेंगे जिन्हें अपनाकर आप अपने मन को शांति का रास्ता दिखा पाएंगे।

Contents hide

Man-Ko-Shant-Kaise-Kare

पहले खोजे अशांति की वजह फिर मिलेगा Man Ko Shant Kaise Kare का जवाब

मन अशांत होने के पीछे कोई न कोई वजह छुपी होती है अगर हम उस वजह को ढूंढ लें तो मन को आसानी से शांत किया जा सकता है। इसलिए यह जरूरी है की आप सबसे पहले अपने मन को टटोले और यह जानने की कोशिश करें की ऐसा क्या है जो अभी तक आपको नहीं मिला जिसकी वजह से आपका मन बार बार अशांत हो जाता है। वो कैसी जिंदगी है जिसे आप जीना चाहते हैं हैं। वो कौन लोग हैं जिनके साथ जीना चाहते हैं। अपनी जिंदगी को किन उसूलों पर खरा उतारना चाहते हैं। जब आप इन सब सवालों के सटीक जवाब ढूंढ लेंगे तो आपका मन खुद ब खुद शांत होने लगेगा।

ये भी पढ़े– Men’s Period: पुरुष भी झेलते हैं पीरियड्स का दर्द, जानकर हो जाएंगे हैरान, जानें कैसे

मन को शांत करने के ये 15 तरीके भी जरूर आजमाएं

योग और मेडिटेशन करें

नकारात्मक विचारो को दूर करने के लिए आप अपनी दिनचर्या में योग और मेडिटेशन को शामिल कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक हवादार शांत जगह को चुनें। यहां आप 20 से 30 मिनट तक गहरी सांस लेते हुए योग करें और कुछ समय के लिए ध्यान भी लगाएं।

खुद को प्यार व दुलार दें 

जब मन अशांत होता है तो उस समय सबसे ज्यादा जरूरत प्यार की होती है। ऐसे समय में भले ही कोई अपना साथ न हो मगर आप अपना साथ कभी न छोड़े। खुद को खुद का ही दोस्त मानते हुए अपने आप को ढेर सारा प्यार व दुलार दें। इससे मन हल्का होगा और आप खुद को अकेला भी महसूस नहीं करेंगे। 

हरियाली में समय बिताएं और प्रकृति को महसूस करें

मन में फैली अशांति को दूर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा समय हरियाली में बिताएं और प्रकृति के खूबसूरत नज़ारों को मन की आंखों से महसूस करने का प्रयास करें। इसके लिए आप हरियाली से भरी किसी खूबसूरत जगह का ट्रिप भी प्लान कर सकते हैं। 

वर्तमान में जीयें भविष्य की चिंता छोड़ दें

कई बार भविष्य की चिंता मन के अशांत होने की वजह बनती है। मगर यह तो निश्चय है आप केवल वर्तमान में जी सकते हैं चाहकर भी न तो अपने भविष्य को देख सकते और न ही भूत को बदल सकते हैं। इसी वजह से आज में खुश रहते हुए सच्चे मन से केवल अपने कर्म को करते रहिए आने वाला जीवन सुखमय ही होगा।

पर्याप्त मात्रा में नींद लें

पर्याप्त मात्रा में ली गई नींद से आप फ्रेशनेस फील करते हैं। इसी वजह से मन अशांत होने पर भी पूरी नींद लेने का प्रयास करें। दरअसल नींद पूरी न होने की वजह से कई तरह की शारीरिक बीमारियां भी घेर लेती हैं। इन सब समस्याओं से बचने के लिए 7 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करें।

लंबी वॉक पर निकल जाएं

लंबी वॉक भी दिलो-दिमाग को शांत करने के लिए एक दवाई का काम करती है। यह एक तरह का व्यायाम ही है। टहलते हुए आप खुद के साथ समय बिता पाएंगे और खुद को हल्का भी महसूस करेंगे। जिससे अशांत मन को सुकून मिलेगा।

डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज भी करेगी मदद

अपनी दिनचर्या में डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज को जरूर शामिल करें। यह किसी भी तरह के तनाव से उबरने में आपकी मदद करेगा। ब्रीदिंग एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले खुली हवा में एक मैट बिछाकर बैठ जाएं अब मुंह बंद रखते हुए नाक से सांस लें और कुछ देर तक सांस रोककर रखें। इसके बाद धीरे-धीरे सांस छोड़े। इस प्रक्रिया को 5 से 6 बार दोहराएं।

सिगरेट और शराब पीना छोड़ दें

कई लोग तनाव महसूस होने पर सिगरेट और शराब पीने जैसी बुरी आदतों को अपना लेते हैं। मगर सिगरेट और शराब जैसी चीजें बस थोड़ी देर ही राहत देती हैं मगर इनसे होने वाला नुकसान लंबे समय तक झेलना पड़ता है। इसी वजह से कभी यह न सोचे की आपके मन को सिगरेट और शराब जैसी चीजों के सेवन से शांति मिल सकती है।

भरपूर मात्रा में पानी पियें

पानी हमारी बॉडी को हाइड्रेट करने में मददगार साबित होता है। इसी वजह से मन अशांत हो तो पानी भरपूर मात्रा में पानी पियें। इससे हमारे मन को शीतलता तो मिलेगी ही साथ ही बॉडी से टॉक्सिक प्रदार्थ भी बाहर निकल जाएंगे। कोशिश करें की रोजाना 7 से 8 ग्लास पानी जरूर पियें।

अपनी पसंदीदा गतिविधियों में हिस्सा लें

तनाव को दूर करने के लिए अपने किसी शौक में ज्यादा से ज्यादा इन्वॉल्व रहें। इसमें गाना सुनना, खाना पकाना,कोई खेल खलना,पेंटिंग करना या कुछ भी ऐसा शामिल हो सकता है जिसे करने में आपको खुशी का एहसास होता हो।

अपनी किस्मत को न कोसें

अक्सर जब कुछ बुरा होता है और मन अशांत होता है तो लोग अपनी किस्मत को कोसना शुरू कर देते हैं। मगर ऐसा करने से कोई दिक्कत नहीं सुलझती बल्कि परेशानी को दूर करने की हमारी क्षमता जरूर घट जाती है। इसलिए अपनी किस्मत को कोसने के बजाय अपना पूरा ध्यान अपने दुःख को दूर करने के रास्ते खोजने में बिताएं।

 डायरी लिखकर करें मन हल्का

अक्सर जब मन अशांत होता है तो उस समय किसी से भी बात करने का मन नहीं होता है। मगर ऐसे समय में आप डायरी के पन्नों में अपने दिल के भावों को खुलकर बयां कर सकते हैं। मन में चल रही उथल पुथल को जब शब्दों के रूप में आकर मिलता है तो मन हल्का महसूस करता है।

म्यूजिक से भी मिलेगी मदद

ऐसी बहुत सी स्टडी हैं जो बताती हैं कि म्यूजिक मूड को पॉजिटिव रखने और हैप्पी फील करवाने में मददगार साबित होता है। इसी वजह से जब मन अशांत हो तो आप म्यूजिक की हेल्प ले सकते हैं। इसके अलावा अगर इंस्ट्रूमेंट बजाना पसंद करते हैं तो आप कोई इंस्ट्रूमेंट भी प्ले कर सकते हैं।

ईश्वर की साधना भी है जरूरी

मन को शांत और सकारात्मक बनाए रखने के लिए जरूरी है की कुछ समय ईश्वर की पूजा आराधना में बिताएं। घर के मंदिर के सामने थोड़ी देर ध्यान मुद्रा में बैठने से मन में भरी अशांति खुद ब खुद दूर होने लगेगी और मन को शांति और सुकून का एहसास होगा।

किसी अच्छे दोस्त से मिलें

जब मन बहुत ज्यादा अशांत और उदास महसूस करें तो किसी दोस्त से या किसी ऐसे करीबी से मिलें। जिसके सामने आप अपने मन के हाल को दिल खोलकर बयां कर सकें। इससे आपको इमोशनल सपोर्ट मिलेगा और आप खुद को शांत महसूस करेंगे।

man-ko-shant-kaise-kre

ये भी पढ़े- Virtual Autism : क्या आपका बच्चा भी मोबाइल देखकर खाता है खाना, यह आदत खतरनाक बीमारी को देती है दावत

FAQs

मन को शांत रखने के लिए क्या खाना चाहिए ?

तनाव मुक्त रहने के लिए डाइट में दलिया जरूर शामिल करें। वहीं ड्राई फ्रूट्स में मौजूद सिलेनियम तनाव को दूर करने में बड़ी अहम भूमिका निभाते हैं। आप रोजाना एक मुट्ठी ड्राई फ्रूट्स का सेवन कर सकते हैं। डार्क चॉकलेट के सेवन करने से भी तनाव को दूर करने में मदद मिलती है।

कौन से योग हैं जो मन को शांत रखने में सहायक हैं ?

ये पांच योगासन मन को शांत रखने में कारगर हैं।

अनुलोम विलोम
वालासन
भुजंगासन
वृक्षासन
शवासन

आखिरकार मन अशांत क्यों होता है?

मन के अशांत होने के पीछे मुख्य वजह नकारात्मक विचारों का उमड़ना है। जिन लोगों को अपने जीवन से शिकायत है या फिर ऐसे लोग अपने जीवन से संतुष्ट नहीं हैं ऐसे लोग मानसिक तनाव का सामना जरूर करते हैं और इन लोगों का मन अशांत बना रहता है।  इसलिए कोशिश करें की जीवन के प्रति शिकायती लहजा न रखें और जीवन से जुड़ी समस्याओं का समझदारी से हल निकालने का प्रयास करें।

दिमाग को केंद्रित कैसे करें?

ध्यान का निरंतर अभ्यास करके आप होने मन को स्तिर कर सकते हैं। सकारात्मक सोच रखते हुए प्रतिदिन 10 मिनट मेडिटेशन करके आप अपने अशांत मन को शांति की ओर ले जा सकते हैं। ध्यान करने के लिए खुली हवादार जगह को चुनें।

 

ये भी पढ़े– Heart Attack Symptoms: हफ्ते में इस दिन बढ़ जाता है हार्ट अटैक का खतरा, इन लक्षणों पर दें ध्यान

 

 

 

 

 

3 thoughts on “Man Ko Shant Kaise Kare | क्या आप मन की शांति की खोज में हैं ? आजमाएं ये 15 अचूक तरीके”

  1. Yes, Mostly people know same thing but most of people couldn’t do that now a days due to more bussy life.

    But really this is very nice post. We should follow all step.😊

    Reply

Leave a Comment