Brain Gym Kya Hai | क्या है ब्रेन जिम, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

अब धीरे-धीरे लोग अपनी हेल्थ के प्रति अवेयर हो रहे हैं। इसी वजह से दिन प्रति दिन जिम में लोगों की बढ़ती संख्या भी देखने को मिल रही है। मगर इन दिनों खास बात यह है की लोग अब अपनी मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए भी जिम जाना पसंद कर रहे हैं। इसी वजह से इन दिनों ब्रेन जिम का ट्रेंड देखने को मिल रहा है। ब्रेन जिम दिमाग को तो तेज बनाता ही है साथ ही याददाश्त पर भी अच्छा असर पड़ता है। वहीं स्ट्रेस को दूर करने में भी अहम भूमिका निभाता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे की आखिर Brain Gym Kya Hai है? और यह किस तरह के फायदे पहुंचाने में मदद करता है।

Brain-Gym-Kya-Hai

ब्रेन जिम क्या होता है- Brain Gym Kya Hai

जिस तरह से शरीर की मसल्स को मजबूती देने के लिए एक्सरसाइज की जरूरत होती है। ठीक उसी तरह ब्रेन के न्यूरॉन को भी एक्सरसाइज की आवश्यकता होती है। जिससे वो सुचारु रूप से अपना काम कर सकें। इसी वजह से ब्रेन जिम के माध्यम से मस्तिष्क की कार्यक्षमता में सुधार करने के लिए भी खास तरह की एक्सरसाइज की जाती है। न्यूरॉन को एक्टिवेट करने में ये एक्सरसाइज बहुत मदद करती हैं। ब्रेन से जुड़ी एक्सरसाइज मेंटल हेल्थ को फायदा पहुंचा कर तनाव, डिप्रेशन और एंग्जायटी जैसी समस्याओं से राहत पहुंचाने का काम करती हैं।

ये भी पढ़ें- vajan kaise kam kare | वजन कम करने के लिए अपनाएं 30-30-30 का जादुई फॉर्मूला

ब्रेन जिम कैसे किया जाता है? Brain Gym kaise kare

ब्रेन जिम की सबसे खास बात ये है की इसमें शरीर का इस्तेमाल करके ही आप कुछ ऐसी खास एक्सरसाइज कर सकते हैं जिनका सीधा फायदा आपके ब्रेन को मिलने वाला है।

लेज़ी एट (Lazy eight exercise)

  • इस एक्साइज़ को अंगूठें की सहायता से किया जाता है।
  • इस एक्सरसाइज को करने के लिए सबसे पहले दोनों बाजूओं को सामने की ओर लेकर जाएं।
  • अब कमर पर दाया हाथ रखें और बाएं हाथ के अंगूठे की मदद से ठीक अपने चेहरे के सामने आठ की आकृति को बनाएं।
  • इस प्रक्रिया की धीरे से शुरुआत कर बाद में तेज भी कर सकते हैं।
  • इस प्रोसेस के दौरान अपने अंगूठे पर फोकस बनाए रखें। इसके बाद इस पूरी प्रक्रिया को अपने बाएं हाथ से भी दोहराएं।

 क्रॉस क्रॉल (Cross crawl exercise)- dimag ke liye exercise

  • सबसे पहले एक मैट बिछा लें और इसके ऊपर सीधे खड़े हो जाएं।
  • इसके बाद अपनी दाहिनी बाजू को ऊपर की ओर उठाएं।
  • अब बाहिने घुटने को मोड़ते हुए ऊपर की ओर ले जाने का प्रयास करें।
  • इसके बाद दाहिनी बाजू को कोहनी से मोड़ कर घुटने को छुने की कोशिश करें।
  • इस एक्सरसाइज को रोजाना करने से ब्रेन की कंसंट्रेशन पॉवर बढ़ती है और स्ट्रेस दूर हो पाता है।

ये भी पढ़ें– Skin Care Tips In Hindi: कम उम्र में ही झलकने लगा है बुढ़ापा तो इन 5 विटामिन की कमी का हो सकता है असर

डबल डूडल (Double doodle exercise)

  • इस एक्टिविटी को करने के लिए पेपर, पैन या पेंसिल की जरूरत पड़ती है।
  • सबसे पहले आपको एक पेपर लेना होगा और दोनों हाथों में पैन या पेंसिल ले लें।
  • अब दोनों हाथों का प्रयोग करके एक ही समय में कुछ एक जैसा लिखने या कोई चित्र बनाने का प्रयास करें।
  • अगर कोई चित्र बना रहे हैं तो कोशिश करें की एक ही जैसा चित्र बनाएं।
  • इस एक्टिविटी से लेखन कला तो विकास होता ही है साथ ही लर्निंग पॉवर भी बूस्ट होती है।
  • इससे मल्टीटास्किंग स्किल डेवेलप होती है और हाथ व आंखों की कॉर्डिनेशन में भी सुधार होता है।

 द एलीफैंट (The Elephant exercise)

  • सबसे पहले अपने दाहिने हाथ को ऊपर की ओर ले जाएं। इस दौरान हाथ को कान से चिपके रहने दें।
  • इसके बाद हाथ हो धीरे-धीरे नीचे की ओर लाएं और इसी हाथ ही मदद से अब तीन बार इन्फिनिटी का साइन हवा में ही उकेरने का प्रयास करें।
  • इसके बाद अपने दाहिने हाथ को नीचे खींच लें।
  • अब अपने बाहिने हाथ से यही प्रक्रिया दोहराने की कोशिश करें।
  • रोजाना इस प्रोसेस दोहराने से बॉडी बैलेंस में सुधार आता है और मन को शांति का अनुभव भी होता है।

Brain-Gym-Kya-Hai

कब पड़ती है ब्रेन जिम की जरूरत 

  1. जब किसी व्यक्ति को अकेलापन अच्छा लगने लगे या फिर हर समय अकेले ही समय व्यतीत करने का मन करें
  2. किसी भी चीज पर ध्यान केंद्रित करने पर परेशानी का अनुभव होना
  3. किसी छोटी चीज या कोई भी नई बात को समझने में असमर्थ महसूस करना
  4. अचनाक से लोगों से मेलजोल काम कर देना। किसी नए व्यक्ति से मिलने पर बातचीत न करना
  5. डिमेंशिया या फिर अल्जाइमर जैसी बीमारियों की चपेट में आ जाना
  6. बहुत जल्दी चीजों को भूल जाना या फिर पुरानी चीज या किसी बात को याद करने में दिक्कत होना
  7. बेवजह की छोटी-छोटी समय बातों पर बहुत ज्यादा गुस्सा दर्शाना
  8. हर समय उदास रहना और अपनी मनपसंद कार्यों से दूरी बना लेना
  9. छोटी-छोटी बातों की टेंशन ले लेना
  10. खुद की कार्यक्षमता पर खुद ही शक करना

ये भी पढ़ें- kali kishmish khane ke fayde | काली किशमिश है सेहतमंद जीवन की कुंजी, खाने से मिलेंगे ये 10 फायदे

ब्रेन जिम के फायदे- Brain Gym Ke Fayde 

मस्तिष्क में बनाता है नए न्यूरल कनेक्शन-  ब्रेन जिम की मदद से मस्तिष्क में नए न्यूरल कनेक्शन बन पाते हैं। इन्हीं न्यूरल कनेक्शन की वजह से मेमोरी पॉवर स्ट्रांग बनती है। जिससे चीजों को याद रख पाने में आसानी हो पाती है।

तनाव और चिंता को करता है दूर- तनाव और चिंता को दूर करने के लिए ब्रेन जिम बेहद ही फायदेमंद साबित होता है। अगर आप भी मन की शांति की खोज में हैं तो आपको भी माइंड से जुड़ी एक्सरसाइज को अपनी लाइफ स्टाइल में जरूर शामिल करें।

प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल का होता है विकास- अक्सर बहुत से लोग किसी भी दिक्कत को देखकर उसका हल निकालने के बजाय दुखी होकर बैठ जाते हैं। मगर अगर आप रोजाना ब्रेन जिम से जुड़ी एक्सरसाइज करेंगे तो आपके अंदर कमाल की प्रॉब्लम सॉल्विंग स्किल डिवेलप होने लगेगी। जिससे आप आसानी से हर समस्या का समाधान खोज पाएंगे।

सीखने की क्षमता का विकास- हर किसी में नई चीज को सिखने और समझने को अलग-अलग क्षमता होती है। मगर अगर आप रोजाना ब्रेन जिम करेंगे तो आपने में एक अनोखी सीखने की क्षमता का विकास होना शुरू हो पाएगा। जिससे आप आसानी से हर चीज को सीख पाने में सफल हो पाएंगे।

अल्जाइमर और डिमेंशिया के खतरे को करता है कम- अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों के चपेट में फंसने से भी ब्रेन जिम बचाव करने का काम करता है। रोजाना माइंड को स्ट्रांग बनाने वाली एक्सरसाइज करने से मेंटल हेल्थ दुरुस्त रहती है। साथ ही शरीर भी मानसिक बीमारियों से लड़ पाने में सक्षम बन पाता है।

Brain-Gym-Kya-Hai

FAQ- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

ब्रेन पावर कैसे बढ़ाए?

न पॉवर को बढ़ाने के लिए कुछ खास चीजों को अपनी लाइफ स्टाइल में शामिल करना बहुत जरूरी है। हाई व मॉडरेट इंटेंसिटी वाले एरोबिक व्यायाम जरूर करें हार्ट फ्रेंडली फूड्स नट्स, साल्मन, साबुत अनाज और ऑलिव ऑयल का सेवन करें रात में सात से नौ घंटे की नींद लें स्ट्रेस और एंग्जायटी से बचने का प्रयास करें स्मोकिंग करना छोड़ दें दिन में कोई ऐसा काम जरूर करें जिसे करने से आपको खुशी मिलती हो

कौन सा फल खाने से दिमाग तेज होता है?

इन फलों का सेवन करके आप अपने दिमाग को तेज बना सकते हैं स्ट्रॉबेरी ब्लूबेरी आड़ू संतरा अनार

क्या खाने से दिमाग कमजोर होता है?

चिप्स, नूडल्स, पिज्जा और बर्गर ऐसी चीजें हैं जो मैदा से बनी होती हैं। इसी वजह से ये फूड आइटम्स दिमाग की सेहत के लिए फायदेमंद नहीं माने हैं। दरअसल इन चीजों को खाने से शरीर को किसी तरह का पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं साथ ही दिमाग की नसों पर भी इनका गलत प्रभाव पड़ता है।

डिस्क्लेमर- यह सामग्री एक्सपर्ट की हेल्प से केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए तैयार की गई है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं हो सकता है। किसी भी तरह के उपयोग से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।

ये भी पढ़ें- kulthi ki daal ka paani pine ke fayde | कुलथी दाल का पानी पीने से मिलेंगे ये 8 गजब के फायदे

ये भी पढ़ें- Sar Dard ka ilaaj | सिर दर्द से हैं परेशान ? आजमाएं ये 11 नुस्खे, मिलेगा तुरंत आराम

1 thought on “Brain Gym Kya Hai | क्या है ब्रेन जिम, जानिए इसके जबरदस्त फायदे”

Leave a Comment