क्या आप भी दिन में लेते हैं लंबी नींद, नुकसान जानकर उड़ जाएंगे होश- Din Me Sone ke Nuksan

अक्सर दोपहर का खाना खाने के बाद कई लोगों को सोने की आदत होती है। खासकर महिलाएं सुबह जल्दी उठने की वजह से दोपहर तक बहुत थक जाती हैं। इसी वजह से वो दोपहर को खाना खाने के बाद सोना पसंद करती हैं। मगर Din Me Sone ke Nuksan जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार दिन में थकान को दूर करने के लिए झपकी तो ली जा सकती है। मगर दिन में अगर आप कई घंटों की नींद ले रहे हैं तो यह आपकी हेल्थ के लिए खतरे की घंटी है। इस लेख में हम जानेंगे कि दिन में सोने के नुकसान कौन-कौन से हैं और किन तरीकों को अपनाकर हम दिन में सोने से बच सकते हैं।

Din-Me-Sone-ke-Nuksan

जानिए दिन में सोने के नुकसान- Din Me Sone ke Nuksan

  • हार्मोन्स की बिगड़ती है हेल्थ– जब भी कोई दिन में कई घंटों की नींद ले लेता है तो उस व्यक्ति की रात की नींद में अड़चन आनी शुरू हो जाती है। जिससे बॉडी के हार्मोन्स पर असर पड़ना शुरू हो जाता है और हार्मोन्स असंतुलित होना शुरू हो जाते हैं। इससे बिना किसी बात के मूड खराब रहने लगता है। साथ ही डिप्रेशन (Depression), एंग्‍जाइटी, कन्‍फ्यूजन जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है। इस तनाव का सीधा असर स्किन पर भी दिखाई देने लगता है।
  • मोटापा बढ़ता है और उभरती हैं पेट की समस्याएं – दिन में सोने वाले व्यक्ति को दिल से जुड़ी समस्या या पेट से जुड़ी समस्या जैसे- कब्ज, मोटापा आदि का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल दिन में सोने से मेटाबोलिज्म खराब होता है जिससे शरीर धीरे-धीरे मोटापे का शिकार हो जाता है।
  • शरीर में सूजन आ जाती है – दिन में सोने वाले लोगों को शरीर में सूजन की दिक्कत भी सहनी पड़ती है। दरअसल दिन में सोने की वजह से रात में अच्छी नींद नहीं आती है। जिससे शरीर में सूजन जैसी महसूस होती है।
  • हार्ट की बीमारियों सहित बढ़ता है डायबिटीज का खतरा– दिन में ली गई लंबी नींद हार्ट के काम को भी प्रभावित करती है। दरअसल लंबे समय तक दिन में सोने और रात में ज्यादा देर जागने से ब्लड प्रेशर बढ़ता है जिससे हार्ट से जुड़ी परेशानियां पैदा होती हैं साथ ही इससे डायबिटीज का खतरा भी बढ़ता है।
  • व्‍यवहार में चिढ़चिढ़ापन आना-  दिन में रोजाना सोने की वजह से व्‍यवहार में भी कई तरह के बदलाव दिखने लग जाते हैं। शरीर में थकावट का एहसास होने से व्‍यवहार में अजीब सी चिढ़चिढ़ाहट महसूस होती है। साथ ही आलस और उत्‍साह का अभाव भी दिखाई देने लगता है।

ये भी पढ़ें- Why We Need More Sleep During the Winter: शरीर को सर्दी में ज्यादा नींद की पड़ती है जरूरत, जाने क्या है इसकी वजह

जानिए दिन में कितना सोना चाहिए और दिन के किस पहर सोना है सही

दिन में लंबे समय तक सोने के बजाय 10 से 15 मिनट की झपकी लेना सबसे बेहतर माना जाता है। इसके आलावा अगर आप किसी वजह से बहुत ज्यादा थकावट महसूस कर रहे हैं तो ज्यादा से ज्यादा 30 मिनट तक सो सकते हैं। दोपहर को 2 से 3 बजे के बीच लंच करने के बाद आप छोटी सी पॉवर नैप लेकर खुद को एनर्जेटिक महसूस करा सकते हैं। मगर दिन के वक्त इस अवधि से ज्यादा सोना आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। वहीं दिन में आ रही नींद को दूर करने के लिए बहुत ज्यादा चाय या कॉफी का सेवन करना भी आयुर्वेद की नजर में गलत माना गया है।

 Din-Me-Sone-ke-Nuksan

किन लोगों के लिए दिन का सोना बनता है जहर

  1. मोटापे के शिकार लोगों को दिन में सोने से बचना चाहिए। दरअसल अगर मोटापे से ग्रस्त कोई व्यक्ति रोजाना दिन में लंबी नींद लेता है तो वो चाहकर भी अपने वजन को कम नहीं कर पाएगा। इसलिए अगर आप वेटलॉस करना चाहते हैं तो सबसे पहले दिन का सोना बंद करें।
  2. डायबिटीज से पीड़ित व्यक्ति और बहुत ज्यादा ऑयली फ़ूड खाने वाले लोगों को भी दिन में ज्यादा देर सोने से बचना चाहिए। दरअसल बहुत ज्यादा ऑयली फ़ूड खाकर सोने वाले व्यक्ति में एक्स्ट्रा फैट जमना शुरू हो जाता है। जिससे शरीर कई तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाता है।
  3. जो लोग वजन घटाने की कोशिश में लगे हुए हैं उन्हें भी दिन में नहीं सोना चाहिए। दरअसल अगर आप दिन में सोने के बाद वर्कआउट करेंगे तो आपको उसका रिजल्ट आपके मनमुताबिक नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Brain Gym Kya Hai | क्या है ब्रेन जिम, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

 Din-Me-Sone-ke-Nuksan

दिन में सोना इन लोगों के लिए है फायदेमंद

बुजुर्ग लोग– बुजुर्ग लोगों के लिए दिन में सोना फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल बुजुर्ग लोगों को ज्यादा आराम की जरूरत होती है। ऐसे में बुढ़ापे की अवस्था में दोपहर को ये लोग थोड़ी देर की नींद ले सकते हैं।

जिनकी हाल ही में सर्जरी हुई हो-  ऐसे लोग जिनकी किसी भी तरह की सर्जरी हुई है। ऐसे लोगों के लिए ज्यादा से ज्यादा आराम की जरूरत होती है इसी वजह से ये लोग भी दिन में नींद लंबी नींद ले सकते हैं।

जो लोग बढ़ाना चाहते हैं वजन – ऐसे लोग जो अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं। ऐसे लोग भी दिन में सोने का मजा उठा सकते हैं। दरअसल दिन में सोने से पाचन तंत्र धीरे धीरे काम करता है, जिससे शरीर में एक्स्ट्रा फैट जमा होने लगता है। जिससे जो लोग वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें मदद मिलती है।

वो महिलाएं, जिन्होंने हाल ही बच्चे को जन्म दिया हो– ऐसी महिलाएं जिन्होंने हाल ही में बच्चे हो जन्म दिया हो वो भी दिन में कुछ देर की नींद ले सकती हैं। दरअसल ऐसी महिलाओं को बहुत ज्यादा कमजोरी आ जाती है। ऐसे में ये महिलाएं दिन में भी कुछ देर की नींद लेकर खुद को एनर्जेटिक महसूस करा सकती हैं।

 Din-Me-Sone-ke-Nuksan

सरकेडियन रिदम’ है 24 घंटे चलने वाली बॉडी क्लॉक

सरकेडियन रिदम 24 घंटे चलने वाली बॉडी क्लॉक है। यह पर्यावरण और लाइट के बदलने पर आपकी नींद और उठने के समय का ध्यान रखती है। एक प्रोपर सरकेडियन रिदम की मदद से ही आपका मस्तिष्क पूरे दिन सतर्क रह पाता है। सरकेडियन रिदम शरीर को बताती है कि कब सोना है, कब उठना है। अगर दिन के समय लेटने का समय मिलने पर भी आपको नींद नहीं आती तो इसका सीधा सा मतलब है की आपका शरीर आराम करने की जरूरत नहीं महसूस कर रहा है।

एक्सरसाइज के बाद भी न करें सोने की गलती 

एक्सरसाइज के तुरंत बाद का सोना भी आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। दरअसल एक्सरसाइज के बाद बॉडी टेम्पेरेचर बढ़ जाता है साथ ही एंडोर्फिन की मात्रा भी बढ़ जाती है। ऐसे में बॉडी और माइंड दोनों ही सचेत अवस्था में होते हैं। ऐसे में अचानक से बिलकुल रेस्ट जोन में जाना नुकसानदायक साबित होता है। वहीं इससे आपकी रात की क्वालिटी नींद में भी खलल पड़ता है और आपको एक्सरसाइज करने के पूरे फायदे नहीं उठा पाते।

ये भी पढ़ें- kulthi ki daal ka paani pine ke fayde | कुलथी दाल का पानी पीने से मिलेंगे ये 8 गजब के फायदे

FAQ- अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

दोपहर में सोने से क्या नुकसान हो सकते हैं ?

अगर कोई दिन में 30 मिनट से ज्यादा देर की नींद लेता है तो ऐसे व्यक्ति को सेहत से जुड़ी कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दिन में लंबी नींद लेने की वजह से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक यानी दिल की बीमारी और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा कई गुणा बढ़ जाता है। वहीं सर्दियों में दिन में सोने की वजह से पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे- कब्ज, गैस, अपच आदि हो सकती हैं।

रात को कितने बजे सो जाना चाहिए ?

सोने के लिए रात 9 से 10 बजे के बीच का समय किशोर अवस्था के लिए सही माना जाता है। वहीं अगर वयस्कों की बात की जाए तो रात को 10 से 11 के बीच का समय परफेक्ट समय माना जाता है।

1 दिन में कितने घंटे सोना चाहिए ?

हर दिन 13-18 साल के युवाओं को 8 से 10 घंटे की नींद पूरी करनी चाहिए। वहीं 18-60 साल के लोगों के लिए प्रतिदिन 7 घंटे की नींद पर्याप्त मानी जाती है। ऐसे लोग जिनकी उम्र 61-64 साल की है उन लोगों के लिए हर दिन 7 से 9 घंटे सोना जरूरी होता है। वहीं अगर उम्र 65 साल या इससे अधिक है तो इस उम्र के बुजुर्गों को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद जरूर पूरी करनी चाहिए।

डिस्क्लेमर- यह सामग्री एक्सपर्ट की हेल्प से केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए तैयार की गई है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं हो सकता है। किसी भी तरह के उपयोग से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।

ये भी पढ़ें- What Happens If We Eat Expired Food: जानिए ‘एक्सपायरी डेट’ के बाद फूड खाने से क्या होगा?

ये भी पढ़ें- Metabolism kam kyu ho Jata Hai | क्या आप स्लो मेटाबॉलिज्म से हैं परेशान, ये आदतें हैं जिम्मेदार

 

5 thoughts on “क्या आप भी दिन में लेते हैं लंबी नींद, नुकसान जानकर उड़ जाएंगे होश- Din Me Sone ke Nuksan”

  1. I have been browsing online more than three hours today, yet I never found any interesting article like yours.
    It is pretty worth enough for me. In my view, if all webmasters and bloggers
    made good content as you did, the net will be a lot more useful than ever before.

    Reply

Leave a Comment