Tips for healthy body| सेहत का हाल बताते हैं नाखून, जाने कैसे

अगर आप अपनी सेहत का हाल जानना चाहते हैं तो सबसे पहले अपने नाखूनों को गौर से देखिए। जी हां आपके नाखूनों का रंग और बनावट काफी हद तक आपको आपकी सेहत से जुड़ी कई तरह की अहम जानकारी देने में सक्षम है। सीनियर फिजीशियन डॉ. रंगोली सिंगला ने बताया की नाखूनों का बदलता रंग या फिर बनावट में हो रहा बदलाव शरीर में उभर रहीं कई बीमारियों की ओर इशारा करता है। आज इस लेख में आपको Tips for healthy body के अंतर्गत यह जानने को मिलेगा की कैसे नाखून आपकी हेल्थ के बारे में बता सकते हैं और अपने नाखूनों पर ध्यान देकर आप किस तरह गंभीर बीमारियों से खुद का बचाव कर सकते हैं।

नाखूनों में आए ऐसे बदलाव बताते हैं सेहत का हाल

नाखून में आई चौड़ी धारियां देती हैं ये संकेत

नाखूनों पर दिख रहीं चौड़ी धारियां केरोटीन नाम के प्रोटीन की कमी की ओर इशारा करते हैं। इस प्रोटीन की कमी से थकावट भी महसूस हो सकती है। साथ ही साथ नाखूनों पर सफेद रंग की धारियां भी दिख सकती हैं। अगर ये सफेद धारियां आप कई दिनों से अपने नाखूनों पर देख रहे हैं तो एक बार डॉक्टर से परामर्श ले लेना चाहिए।

Health-Tips-Hindi

चम्मच के आकार के नाखून

कई लोगों के नाखूनों का आकार चम्मच की तरह नजर आता है। ऐसे आकार के नाखून हाइपोक्रोमिक एनिमिया (शरीर की लाल रक्त कोशिकाओं में सामान्य से कम रंग होना) की ओर संकेत करते हैं। अपने खान-पान में बदलाव करके आप आसानी से इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

Health-Tips-Hindi

कमजोर और तिरछे टूटे नाखून

कई लोगों की शिकायत होती है की उनके नाखून बेहद कमजोर है। जिससे बहुत जल्दी- जल्दी और तिरछे आकार में उनके नाखून टूट जाते हैं। दरअसल ऐसे नाखून यह इशारा दे रहे होते हैं की आप के शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी होती जा रही है। थायरॉइड या किसी फंगल इन्फेक्शन की वजह से भी इस दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

Health-Tips-Hindi

झुर्रीदार नाखूनों का भी समझें इशारा

नाखूनों में फैले किसी इंफेक्शन की वजह से या नाखून में अंदर की तरफ लगी किसी चोट के कारण नाखून झुर्रीदार नजर आ सकते हैं। इसके साथ ही ऐसे झुर्रीदार नाखून शरीर में पोषक तत्वों की कमी की ओर भी इशारा हो सकता है। मगर ये नाखून किसी बड़ी बीमारी का संकेत नहीं देते तो ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है।

समझें नाखूनों में आई लंबी धारियों का मतलब

जब भी किसी के शरीर में विटामिन्स, कैल्शियम, प्रोटीन और जिंक की कमी हो जाती है तो इसका असर उस शख्स के नाखूनों पर साफतौर पर दिखाई देने लगता है। साथ ही नाखूनों में लंबी-लंबी धारियां नजर आने लगती है। वहीं अगर किसी शख्स की त्वचा बहुत ज्यादा रूखी है तो भी उसके नाखूनों में ये लंबी धारियां दिखाई पड़ सकती हैं।

Health-Tips-Hindi

नाखूनों में गड्ढे नजर आना

 

सोरायसिस बीमारी की वजह से बहुत बार नाखूनों में जगह-जगह गड्ढे नजर आते हैं। सोरायसिस एक त्वचा से जुड़ी बीमारी है। इस बीमारी में नाखूनों में गड्ढे नजर आने के साथ स्किन पर जगह-जगह चकत्ते, खुजली, जलन और सूजन जैसे लक्षणों को भी अनुभव किया जा सकता है।

Health-Tips-Hindi

अत्यधिक मोटे नाखून

फंगल इंफेक्शन की वजह से कई बार नाखून मोटे और कड़े नजर आते हैं। इसके साथ ही डाइबिटीज, फेफड़ों में इंफेक्शन, एग्जिमा जैसी बीमारियां भी नाखूनों के मोटे होने की वजह बनते हैं। तो अगर आपके नाखून कड़े और मोटे है तो अपना शुगर लेवल चेक करवाएं। साथ ही लंग्स हेल्थ का भी चेकअप करवाया जा सकता है।

Health-Tips-Hindi

ये भी पढ़े- lemongrass tea: रोजाना पिएं लेमनग्रास चाय, ताजगी भरे स्वाद के साथ सेहत को मिलेगा अद्भुत लाभ

नाखूनों के रंग भी देते है सेहत से जुड़े कई संकेत

सफेद नाखूनों को हल्के में न लें

कई बार जब किसी नाखून में चोट लग जाती है तो नाखून बीच में सफेद रंग का नजर आने लगता है। मगर अगर बिना किसी चोट के आपके हाथों या पैरों के नाखूनों का रंग सफेद होने लगा है और नाखूनों के सिरे पर गुलाबी लाइन दिखाई दे तो यह समय अलर्ट होने का है। दरअसल सफेद नाखून को टेरीज नेल कहा जाता है। ऐसे नाखून क्रोनिक किडनी डिजीज, लिवर से जुड़ी बीमारी और कंजेस्टिव हार्ट फेलियर जैसी बीमारियों के खतरे की ओर इशारा हो सकता है।

पीले नाखून इन बीमारियों से करते हैं आगाह

पीले रंग के नाखून सोरायसिस, थायराइड और डायबिटीज जैसी बीमारियों के खतरे से आगाह करने का काम करते हैं। इसके साथ ही नाखूनों का पीला रंग येलो नेल सिंड्रोम (YNS) नाम की फेफड़ो से जुडी एक खतरनाक बीमारी का भी संकेत दे सकती है। इस बीमारी में नाखूनों के पीले होने के साथ ही उनमें सूजन भी आ सकती है। आमतौर पर यह बीमारी शरीर में विटामिन E की कमी को दर्शाती है।

नीले नाखूनों का भी समझें इशारा

आमतौर पर मलेरिया, लिवर की समस्या और दिल की धड़कन को नियंत्रित करने वाली दवाओं के इस्तेमाल से नाखूनों में नीलापन दिखाई देने लगता है। वहीं बहुत बार चांदी के ज्यादा संपर्क में रहने की वजह से भी यह समस्या उभरती है। नाखूनों से जुड़ी इस समस्या को ब्लू पिगमेंटेशन नेल्स के नाम से भी जाना जाता है।

आधे गुलाबी आधे सफेद नाखून

कई बार नाखून आधे गुलाबी रंग के दिखाई देते हैं तो आधे सफेद रंग के। ऐसे नाखून किडनी की समस्या की ओर इशारा करते हैं। अगर आप अपने नाखूनों में लंबे समय से दो रंगों को देख रहे हैं तो आपको बिना देर किए एक बार इस समस्या को लेकर डॉक्टर से मिलने की जरूरत है।

डस्की, लाल, बदरंग से नाखून

जब नाखून बदरंग से यानी डस्की नजर आए तो यह समय भी अलर्ट होने का है। दरअसल ऐसे नाखून एलोपेशिया की समस्या, अर्थराइटिस की समस्या, डर्मेटो मायोसाइटिस की समस्या या फिर दिल से जुड़ी किसी समस्या की ओर संकेत हो सकता है। ऐसे नाखून शरीर में किसी तरह की कमी की ओर भी इशारा कर सकते हैं।

नाखूनों की देखभाल के लिए आजमाएं ये उपाय

  • नाखूनों के कमजोर होने की एक वजह शरीर में पानी की कमी भी है। कोशिश करें की दिनभर में कम से कम 3 से 4 लीटर पानी जरूर पियें।
  • नाखूनों की अच्छी सेहत के लिए अधिक से अधिक हरी सब्जियों और फलों को सेवन करें। जंकफूड और फास्टफूड से दूरी बनाकर रखें।
  • अपने खाने में अंकुरित अनाज को शामिल करके आप प्रोटीन की कमी को आसानी से दूर कर सकते हैं।
  • जैतून के तेल, अरंडी के तेल या बादाम के तेल से नाखूनों की मसाज कर आप अपने नाखूनों को और अधिक चमकदार और मजबूत बना सकते हैं।
  • रोजाना रात में 6 से 8 किशमिश भिगोकर रख दें। सुबह इन्हें खाली पेट खाने से शरीर में आयरन की कमी हो जाएगी। जिससे नाखूनों को भी मजबूती मिलेगी।
  • दूध, दही व पनीर का भरपूर मात्रा में सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी को दूर किया जा सकता है। इससे नाखूनों को भी प्रचुर मात्रा में कैल्शियम मिल पाएगा।
  • विटामिन बी12 की कमी को दूर करने के लिए अलसी व फिश अपने खाने में जरूर शामिल करें।

ये भी पढ़े- Sar Dard ka ilaaj | सिर दर्द से हैं परेशान ? आजमाएं ये 12 नुस्खे, मिलेगा तुरंत आराम

ये भी पढ़े- Neend naa aaye tho kya kre | बिना दवा के अच्छी नींद पाने के 10 जबरदस्त उपाय

 

 

 

 

 

 

3 thoughts on “Tips for healthy body| सेहत का हाल बताते हैं नाखून, जाने कैसे”

Leave a Comment