Winter Health Tips: सर्दियों में गंदे कंबल-रजाई का इस्तेमाल, बना सकता है कई बीमारयों का शिकार

सर्दियों के मौसम में रजाई-कंबल का साथ सबसे प्यारा लगता है। ठिठुरन भरी ठंड में रजाई और कंबल से मिलने वाली गरमाहट ही सबसे ज्यादा राहत पहुंचाने का काम करती है। मगर सर्दियों में लगातार एक ही रजाई और कंबल का इस्तेमाल आपको कई बीमारियों का भी शिकार बना सकता है। दरअसल ठंड के मौसम में रजाई और कंबल में ही सबसे ज्यादा बैक्टीरिया और जर्म्स पनपते हैं। आज इस लेख के जरिए हम आपको कुछ ऐसे Winter Health Tips देने वाले हैं। जिन्हें पढ़कर आप समझ सकेंगे की सर्दियों में कपड़ों की साफ-सफाई और रख-रखाव सही से न करने की वजह से किस तरह की बीमारियां हमें घेर सकती हैं और इन बीमारियों से बचने के लिए हमें किन बातों पर खास ध्यान देने की जरूरत है।

Winter-Health-Tips

Winter Health Tips- रजाई-कंबल का इस्तेमाल सेहत पर कैसे असर करता है

लगातार एक ही रजाई या कंबल का इस्तेमाल करने से उस पर फंगस पनपने लगते हैं। ये फंगस भले ही खुली आंखों से नजर नहीं आते मगर सेहत के लिए नुकसानदायक साबित होते हैं। दरअसल रजाई-कंबल का इस्तेमाल होने के बाद यानि ठंड का मौसम खत्म होने के बाद गर्म कपड़े लंबे समय तक फोल्ड करके रख दिए जाते हैं। जिससे इन कपड़ों पर नमी हो जाती है और यही नमी कई तरह की बीमारियों की वजह बनती है। कई लोगों की आदत होती है की वो सर रजाई-कंबल के अंदर करके सोते हैं। ऐसे लोगों को फंगल या बैक्‍टीर‍ियल इन्फेक्‍शन होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। इसके साथ ही किसी बीमार व्यक्ति की रजाई या कंबल को धोए बिना इस्तेमाल करने से भी बीमारियां पनपती हैं।

ये भी पढ़ें- Neck Fat Ke Nuksan: मोटी गर्दन कई बीमारियों को देती है दावत, 17 इंच से मोटी है गर्दन तो हो जाएं अलर्ट

गंदे रजाई-कंबल की वजह से झेलनी पड़ सकती हैं ये समस्‍याएं- Diseases Caused By Dirty Blanket 

  • गंदी रजाई या कंबल ओढ़ने से साइनस इंफेक्‍शन का खतरा बढ़ जाता है।
  • स‍िर में दर्द, नाक बंद होना, नाक से पानी आना जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
  • स्किन रेडनेस, रेशेज और खुजली की समस्या भी झेलनी पड़ सकती है।
  • चेहरे या शरीर के अन्य किसी हिस्से में छोटे-छोटे दाने आपको परेशानी में डालने का काम करेंगे।
  • त्वचा में धूल या गंदगी की वजह से इंफेक्शन की दिक्कत भी खड़ी हो सकती है।
  • गंदे रजाई-कंबल की वजह से खांसी आना और सांस लेने में परेशानी का अनुभव भी हो सकता है।

Winter-Health-Tips

गंदे रजाई-कंबल से इन्फेक्शन होने पर दिखेंगे ये लक्षण 

  • बिस्तर पर लेटने के थोड़ी देर बाद ही खांसी या छींक आनी शुरू हो जाए।
  • सुबह उठने पर बुखार महसूस हो या फिर शरीर में दर्द हो तो ये भी गंदे रजाई-कंबल में फैले जर्म्स का असर हो सकता है।
  • रजाई या कंबल ओढ़ने के साथ ही शरीर में खुजली भी एक अहम लक्षण है।
  • शरीर में अचानक ही दाने निकलने शुरू हो जाएं या फिर चकत्ते दिखाई देना भी इसके लक्षणों में शामिल है।
  • गले का दर्द या कान का दर्द भी आपको आपकी गन्दी रजाई या कंबल दरअसल के इन्फेक्शन की वजह से हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Diet According to Skin Type | स्किन टाइप के अनुसार डाइट प्लान कर खुद को रखें फिट एंड फाइन  

रजाई में मुंह ढक कर सोना भी है खतरनाक- Why Should Not Sleep With Face Covered In Quil 

सर्दियों में बहुत सारे लोग मुंह ढककर सोना पसंद करते हैं। सेहत के लिहाज से यह आदत नुकसानदायक साबित हो सकती है। दरअसल जब मुंह ढका होता है तो शरीर को फ्रेश ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है और ऑक्सीजन की सप्लाई सही तरीके से न हो पाने के कारण लंग्स पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे अस्थमा का अटैक या फिर सांस लेने में तकलीफ का अनुभव हो सकता है। इसके साथ ही स्किन से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।

Winter-Health-Tips

कंबल या रजाई की सफाई करते समय ध्यान रखें ये बातें-How to clean quilt and blanket

  • गुनगुने पानी में विनेगर और नींबू मिलाकर आप कंबल या रजाई को धो सकते हैं। इससे धूल और जर्म्स दूर हो सकेंगे।
  • कंबल या रजाई को धोकर इन्हें धूप में जरूर सुखाएं। बिना धोए भी आप इन्हें थोड़ी देर धूप दिखा सकते हैं।
  • सुबह जब बिस्तर छोड़े तो अपनी कंबल और रजाई को झाड़कर ही फोल्ड करें।
  • घर के सभी सदस्यों की रजाई-कंबल अलग रखें जिससे एक-दूसरे को स्किन प्रॉब्लम्स या अन्य किसी भी तरह का इंफेक्शन फैलने का डर कम से कम रहे।
  • रजाई-कंबल पर सूती कवर जरूर चढ़ा कर रखें और हफ्ते में एक बार इन कवर्स को डीप क्लीन जरूर करें।
  • रजाई-कंबल में बैठकर कुछ भी खाने से परहेज रखें। यह आदत भी कई बीमारियों को दावत देने का काम करती है।
  • घर के पालतू जानवरों को अपने बिस्तर पर बैठने न दें और न ही उन्हें बिस्तर पर सुलाएं।
  • बाहर से पहनकर आए गंदे मोजे पहनकर बिस्तर पर न बैठे। इससे भी इंफेक्शन फैलने का डर रहता है।
  • रजाई या कंबल के कवर्स को धोते समय डेटॉल का इस्तेमाल करें। इससे कीटाणुओं को खत्म करने में आसानी होगी।

ये भी पढ़ें- Drinking Water In Malasana Benefits: मलासन के दौरान पानी पीने के मिलते हैं गजब के फायदे, आप भी जरूर करें ट्राई

सर्दियों में ऊनी कपड़े पहनकर सोना भी है नुकसानदायक 

डॉक्टर्स के अनुसार सर्दियों के मौसम में गर्म कपड़े पहनकर सोना भी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल जब कोई व्यक्ति सोते समय स्वेटर या कोई अन्य ऊनी कपड़ा पहनता है तो शरीर का टेम्प्रेचर अच्छी तरह से रेगुलेट नहीं हो पाता। साथ ही ब्लड सर्कुलेशन के फ्लो में भी दिक्कत आती है। इससे एक्जिमा जैसे स्किन प्रॉब्लम्स शुरू हो जाती है। साथ ही बेचैनी और घबराहट के साथ नींद न आने की समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। इसी वजह से सर्दियों के मौसम में भी कॉटन के कपडे पहनकर सोने का प्रयास करना चाहिए।

 

winter-health-tips

डिस्क्लेमर: इस लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं। इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में न लें। 

ये भी पढ़ें- Hair Fall Ko Kaise Roke | बाल झड़ने से हैं परेशान? आजमाएं ये 10 अचूक तरीके, असर देखकर रह जाएंगे हैरान

ये भी पढ़ें- Face Exercise For Glowing Skin | रात को सोने से पहले करें ये क्रियाएं, सुबह चेहरे पर नजर आएगा ग्‍लो

 

 

 

 

 

 

 

 

 

2 thoughts on “Winter Health Tips: सर्दियों में गंदे कंबल-रजाई का इस्तेमाल, बना सकता है कई बीमारयों का शिकार”

  1. I have been surfing online more than 4 hours today, yet I never found any interesting article like yours.
    It is pretty worth enough for me. In my view, if all site owners
    and bloggers made good content as you did, the internet will
    be much more useful than ever before.

    Reply

Leave a Comment