Daily Diet Me kitna Sabut Anaj Khana chahiye| जानिए रोजाना कितना साबुत अनाज खाना है फायदेमंद

साबुत अनाज में पोषक तत्वों का खजाना छिपा हुआ है। इसी वजह से साबुत अनाज को सेहतमंद जीवन की कुंजी कहा जाना गलत नहीं होगा। खास बात यह है की इन दिनों डॉक्टर्स भी साबुत अनाज खाने की सलाह देते दिखाई पड़ते हैं। मगर साबुत अनाज खाने के फायदों के साथ हमारे लिए यह जानना भी बहुत जरूरी है की आखिर Daily Diet Me kitna Sabut Anaj Khana chahiye। इस लेख के माध्यम से न्यूट्रीशन एंड डाइटेटिक्स डॉ अंजलि चावला आज हमें बताने वाली हैं की रोजाना कितना साबुत अनाज खाना फायदेमंद साबित हो सकता है और किस तरह की बीमारियों से बचाव के लिए साबुत अनाज खाया जाना चाहिए।

Daily-Diet-Me-kitna-Sabut-Anaj-Khana-chahiye

साबुत अनाज क्या होता है- Sabut Anaj Kya Hota Hai

साबुत अनाज से अभिप्राय ऐसे अनाज से है जिसके दानों में एक बाहरी आवरण, भूसी, चोकर या फिर चोकर की भी ऊपरी सतह, बीज और पोषक तत्व एण्डोस्पर्म मौजूद होते हैं। दरअसल अन्न की बाहरी परत को ब्रान या चोकर कहते हैं। वहीं अन्य दो भागों को एंडोस्पर्म और जर्म कहा जाता है। जब किसी दाने के तीनों भागों को खाने में इस्तेमाल किया जाता है तो इससे सेहत को कई तरह के फायदे मिल पाते हैं। साबुत अनाज की भूसी और बीज विटामिन ई, विटामिन बी, जस्ता, सेलेनियम, तांबा, लौह और मैगनीज से भरपूर होती है। साथ ही साबुत अनाज में मिलने वाला अघुलनशील फाइबर पाचन तंत्र को मजबूती देने का काम करता है। साबुत अनाज में कार्बोहाइड्रेट की भी प्रचुर मात्रा होती है जो सेहत के लिए वरदान साबित होती है।

ये भी पढ़ें- Brain Gym Kya Hai | क्या है ब्रेन जिम, जानिए इसके जबरदस्त फायदे

कितना साबुत अनाज खाना चाहिए- Daily Diet Me kitna Sabut Anaj Khana chahiye

साबुत अनाज को लेकर हर किसी के मन में यही सवाल आता है की आखिर रोजाना कितना साबुत अनाज अपनी डाइट में शामिल करना सही है। अब नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन ने बताया है की करीबन 70-90 ग्राम साबुत अनाज को डाइट में शामिल किया जा सकता है। वहीं अगर साबुत अनाज की वैश्विक खपत पर बात की जाए तो यह प्रति दिन के हिसाब से करीबन 38 ग्राम है। साथ ही 187 देशों में से केवल 23 देशों के नाम ही 50 ग्राम से अधिक साबुत अनाज की डेली खपत है।

Daily-Diet-Me-kitna-Sabut-Anaj-Khana-chahiye

100 ग्राम साबुत अनाज में मिलते हैं इतने न्यूट्रिएंट्स

ब्राउन राइस

  • कैलोरी- 357 kcl
  • कार्बोहाइड्रेट -73.5 ग्राम
  • फैट-2.6 ग्राम
  • फाइबर- 3 ग्राम
  • प्रोटीन- 8.3 ग्राम

ओट्स 

  • कैलोरी- 389 kcl
  • कार्बोहाइड्रेट -55.7 ग्राम
  • फैट- 6.9 ग्राम
  • फाइबर- 10.6 ग्राम
  • प्रोटीन- 16.9 ग्राम

oats-give-the-benefit-of-whole-grain

जौ 

  • कैलोरी- 334 kcl
  • कार्बोहाइड्रेट – 60.8  ग्राम
  • फैट- 2.1 ग्राम
  • फाइबर- 14.8 ग्राम
  • प्रोटीन- 10.6 ग्राम

  साबुत अनाज के नाम- Sabut Anaj Ke Naam

ये भी पढ़ें- kali kishmish khane ke fayde | काली किशमिश है सेहतमंद जीवन की कुंजी, खाने से मिलेंगे ये 10 फायदे

साबुत अनाज खाने के फायदे- Sabut Anaj Khane Ke Fayde

  1. साबुत अनाज में मौजूद लो ग्लाइसिमिक इंडेक्स ब्लड ग्लूकोज को कंट्रोल करता है। साथ ही फाइटोकैमिकल्स, ऑर्गेनिक एसिड और एंडाइम की मौजूदगी शुगर लेवल को बैलेंस रखने में मदद करती है।
  2. विटामिन बी6 की भरपूर मात्रा होने की वजह से साबुत अनाज हार्मोनल बैलेंस में भी अहम भूमिका निभाता है।
  3. ह्रदय रोगों और कोरोनरी हार्ट डिजीज से बचाव के लिए भी साबुत अनाज का सेवन फायदेमंद साबित होता है।
  4. रोजाना डाइट में साबुत अनाज शामिल होने से शरीर के किसी भी अंग में आई सूजन में आराम पहुंचता है।
  5. कैंसर से बचाव के लिए भी रोजाना साबुत अनाज का सेवन लाभ पहुंचाता है।
  6. साबुत अनाज पाचन तंत्र को मजबूती देता है। जिससे पेट से जुड़ी हर तरह की समस्याओं से निजात मिल पाती है।
  7. साबुत अनाज का सेवन मोटापा घटाने में असरदायक साबित होता है।
  8. स्ट्रोक की आशंका को साबुत अनाज काफी हद तक दूर करने का काम करता है।

Daily-Diet-Me-kitna-Sabut-Anaj-Khana-chahiye

क्या साबुत अनाज खाने से कोई नुकसान भी हो सकता है

गेहूं जैसे कुछ साबुत अनाजों में ग्लूटेन की मात्रा मिलती है। यह ग्लूटेन शरीर को कई तरह के नुकसान पहुंचाता है। साथ ही साबुत अनाज में कार्बोहाइड्रेट भी प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। इसी वजह से डायबिटीज के पेशेंट्स के लिए कई बार साबुत अनाज का सेवन नुकसानदायक साबित होता है। कुछ लोगों को साबुत अनाज के सेवन से छोटी आंत में सूजन होने जैसी परेशानी का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए साबुत अनाज का सेवन एक निश्चित मात्रा में ही करना चाहिए।

डिस्क्लेमर- यह सामग्री एक्सपर्ट की हेल्प से केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए तैयार की गई है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं हो सकता है। किसी भी तरह के उपयोग से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।

ये भी पढ़ें- Why We Need More Sleep During the Winter: शरीर को सर्दी में ज्यादा नींद की पड़ती है जरूरत, जाने क्या है इसकी वजह

ये भी पढ़ें- kali kishmish khane ke fayde | काली किशमिश है सेहतमंद जीवन की कुंजी, खाने से मिलेंगे ये 10 फायदे

 

 

 

 

 

 

 

Leave a Comment