Jyada Pani Pine ke Nuksan | जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी है खतरनाक, जानिए एक दिन में कितना पीना चाहिए पानी

अक्सर ज्यादा से ज्यादा पानी पीने की सलाह दी जाती है क्योंकि शरीर में पानी की कमी से  कई तरह की बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है। मगर ये भी सच है की अति हर चीज की बुरी होती है फिर वो चाहे सेहत के लिए फायदेमंद माना जाने वाला पानी ही क्यों न हो। शायद आज आप भी Jyada Pani Pine ke Nuksan जानकर हैरान हो जाएं। मगर यह सच है की जरूरत से ज्यादा पानी पीना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। आइए कानपुर के मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. प्रमोद कुमार से जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा पानी पीने से क्या नुकसान होता है। एक दिन में कितना पानी पीना सेफ है और पानी पीने का सही तरीका क्या है।

Jyada-Pani-Pine-ke-Nuksan

ज्यादा पानी पीने के नुकसान-Jyada Pani Pine ke Nuksan

किडनी पर पड़ता है बुरा असर- Dangerous For Kidney

ज्यादा पानी किडनी पर बुरा असर डालती है। दरअसल ज्यादा पानी पीने से किडनी को वेस्ट मटेरियल को बाहर निकालने के लिए काफी ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस वजह से आप सारा दिन सुस्ती या अजीब थकावट महसूस करेंगे। साथ ही जब शरीर में पानी ज्यादा होगा तो किडनी को फिल्टर करने में भी दिक्कत होगी। इससे किडनी फेल होने जैसी बड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है।

हार्ट के लिए भी खतरा- Dangerous For Heart

जरूरत से ज्यादा पानी पीने से ब्लड में वॉटर लेवल बढ़ जाता है। जिससे दिल से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा भी कई गुना बढ़ जाता है। ब्लड में वॉटर लेवल बढ़ने से हार्ट अटैक जैसी परेशानी भी झेलनी पड़ सकती है। इसी वजह से एक साथ एक ही बार ने बहुत ज्यादा पानी पीने से बचना चाहिए।

ये भी पढ़ें- Bure Sapne Kyu Aate Hai | क्या आप भी देखते हैं डरावने सपने। जानिए इनका सेहत से कनेक्शन

पेट फूलने की दिक्कत- Bloating Stomach

ज्यादा पानी पीने की वजह से पेट फूलने की दिक्कत खड़ी हो सकती है। ऐसे में बिना कुछ खाए भी पेट भरा-भरा महसूस हो सकता है। इसके साथ उल्टी, सिर दर्द जैसी परेशनियां खड़ी हो सकती है। इसके साथ ही ज्यादा पानी पीने की वजह से ब्रेन के फंक्शन में भी रूकावट पैदा होती है।

सोडियम का लेवल गिरना- Decrease the Level of Sodium

ज्यादा पानी पीने से खून में सोडियम और बाकी इलेक्ट्रोलाइट्स पतले हो जाते है, जिससे शरीर में सोडियम के  लेवल में भारी गिरावट देखने को मिलती है। शरीर में सोडियम के लेवल कम होने पर मांसपेशियों में ऐंठन जैसी शारीरिक समस्याएं उभर सकती हैं। मैराथन और ट्रायथलॉन में भाग लेने वाले लोगों में सोडियम कम होने का खतरा सबसे ज्यादा होता है।

दिमाग में हो सकती है सूजन- Swelling in the Brain

सोडियम का लेवल कम होने से ब्रेन और बॉडी दोनों की कोशिकाओं में सूजन हो सकती है। इस कंडीशन को सेल्युलर स्वेलिंग के नाम से जाना जाता है। ब्रेन की कोशिकाओं में आई सूजन उनींदापन, क्रैम्प, मसल्स में कमजोरी और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं को बढ़ावा देने का काम करता है।

क्या है वॉटर टॉक्सिसिटी- What is Water Toxicity

जब शरीर में पानी की मात्रा बढ़ जाती है तो ऐसे खून में सोडियम का लेवल नॉर्मल से भी बहुत कम हो जाता है। इस कंडीशन में जब सोडियम शरीर में मौजूद पानी में घुलता है तो दिमाग की सेल्स यानी कोशिकाओं में सूजन हो जाती है। इससे बॉडी में सोडियम और इलेक्ट्रोलाइट की कमी हो सकती है। इससे किडनी पर भी बुरा असर पड़ता है और हाइपोनेट्रिमिया की परेशानी हो सकती है। इस स्थिति को ही ओवरहाइड्रेशन (Over hydration) कहते हैं।

Jyada-Pani-Pine-ke-Nuksan

ये भी पढ़ें- क्या आपको भी आता है बहुत ज्यादा गुस्सा? यह पित्त बढ़ने के लक्षण की ओर हो सकता है इशारा- जानिए उपाय

जरूरत से ज्यादा पानी पीने पर शरीर देगा ये संकेत

ज्यादा गर्मी होने की वजह से इन दिनों ज्यादा प्यास लगती है। ऐसे में अगर एक साथ खूब सारा पानी पीने के बाद ये लक्षण दिखाई दे तो आप समझ सकते हैं की आपने ज्यादा पानी पी लिया है।

  • उल्टी
  • सिरदर्द
  • मितली
  • थकान
  • कंफ्यूजन

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए 

यूएस नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज, इंजीनिगरिंग एंड मेडिसिन द्वारा की गई एक रिसर्च के अनुसार एक दिन में पुरुषों को करीब 3.7 लीटर और महिलाओं को 2.7 लीटर पानी पीना चाहिए। दरअसल हर व्यक्ति की पानी पीने की केपेसिटी, उसकी हेल्थ, जेंडर, लाइफस्टाइल और मौसम के अनुसार पानी पीने की अलग-अलग क्षमता रहती है।

जानें पानी पीने का सही तरीका

पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद है। यह जानकर ज्यादातर लोग ज्यादा से ज्यादा पानी पीने का प्रयास करते हैं। मगर बहुत से लोगों को पानी पीने के सही तरीके के बारे में जानकारी नहीं होती है। एक मीडिया रिपोर्ट में  राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान जयपुर के आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. काशीनाथ समगंडी ने पानी पीने के सही तरीका को आसान शब्दों में समझाया है।

ये भी पढ़ें- Morning Anxiety Kya Hai | क्या आपको भी सुबह उठते ही सताने लगती है चिंता, आइए जानते हैं वजह

सुबह उठकर खाली पेट पियें पानी : पूरा दिन शरीर को हाइड्रेटेड रखना चाहते हैं तो सुबह उठकर खाली पेट पानी जरूर पिएं। इससे स्किन पर जो स्ट्रेस का असर दिखता है, लिवर, किडनी और आंख से जुड़ी हर तरह की परेशानी से निजात मिलेगी। कोशिश करें की सुबह जो पानी पियें वो हल्का गुनगुना हो इससे बॉडी के टॉक्सिक मैटेरियल पानी से साथ बाहर निकल जाते हैं।

खाना खाने के 1 घंटे बाद ही पियें पानी : खाना खाते समय पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक माना जाता है। इसी वजह से चाहे रात हो या दोपहर खाना खाने के करीबन 1 घंटे बाद ही पानी पीना चाहिए। इससे पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है और खाना भी आसानी से पच पाता है।

सोने से एक घंटा पहले भी पियें पानी : सेहत को तंदुरुस्त रखने के लिए सोने से एक घंटा पहले पानी पीने की आदत बना लें। यह आदत आपको हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगी। जिससे आपके शरीर में पानी की कमी नहीं हो पाएगी और कम उम्र में झलकने वाले बुढ़ापे से भी छुटकारा मिल पाता है।

इसके साथ ही पूरे दिन में जब भी आपको प्यास महसूस हो तो बिना देर किए पानी का सेवन किया जा सकता है।शरीर में पानी की कमी होने पर आपको थकावट और सुस्ती जैसे लक्षण दिखाई देंगे। इन लक्षणों को देखते ही पानी जरूर पियें।

Jyada-Pani-Pine-ke-Nuksan

6 ऐसी सिचुएशन जब तुरंत पानी पीना हो सकता है खतरनाक- Overhyderation Side Effects

  1. धूप से आने के बाद तुरंत पानी पीने से बचें।
  2. खेलने के बाद भी तुरंत नहीं पीना है पानी
  3. गर्म दूध या चाय के सेवन के बाद
  4. दौड़ कर आने के बाद भी नहीं पियें पानी।
  5. ककड़ी,खीरा, तरबूज और खरबूजा खाने के बाद भी पानी पीना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
  6. गर्म और तली हुई चीजें खाने के बाद भी पानी पीने से बचें।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

ज्यादा पानी पीने से कौन सा अंग खराब हो सकता है?

ज्यादा पानी की वजह से सबसे बड़ी दिक्कत किडनी को झेलनी पड़ती है। दरअसल पानी ज्यादा हो जाने की वजह से किडनी को वेस्ट मटेरियल को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। इससे हार्मोनल इम्बैलेंस भी होना शुरू हो जाता है।

1 घंटे में कितना पानी पीना चाहिए?

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार 2 से 3 कप पानी हर घंटे पिया जाना चाहिए। वहीं अगर आप रोजाना एक्सरसाइज कर रहे हैं और साथ ही भीषण गर्मी पड़ रही है तो आप पानी की क्वांटिटी बढ़ा सकते हैं।

सुबह उठते ही कितना पानी पीना चाहिए?

अगर आप नया- नया पानी पीना शुरू करने जा रहे हैं तो ध्यान रखें की रोजाना कम से कम 650 मिलीलीटर यानी तीन ग्लास पानी जरूर पियें। कोशिश करें की सुबह जब पानी पियें तो वो हल्का गुनगुना हो।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

ये भी पढ़ें- Man Ko Shant Kaise Kare | क्या आप मन की शांति की खोज में हैं ? आजमाएं ये 15 अचूक तरीके

ये भी पढ़ें-जीरे का पानी है शानदार डिटॉक्स ड्रिंक, वेट लॉस के लिए जरूर आजमाएं- Weight Loss Tips in Hindi

 

1 thought on “Jyada Pani Pine ke Nuksan | जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी है खतरनाक, जानिए एक दिन में कितना पीना चाहिए पानी”

Leave a Comment