Zinc In Hindi | शरीर के बड़े काम आता है जिंक, जानिए किसके शरीर में हो सकती है जिंक की कमी

जिंक जिसे हिंदी में जस्ता कहा जाता है। शरीर को सुचारू रूप से चलाने में जिंक अहम भूमिका निभाता है।  जिंक ही एक ऐसा खनिज है जो आयरन के बाद हमारे शरीर में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। खास बात ये है की हमारा शरीर खुद जिंक का निर्माण नहीं कर सकता है। इसी वजह से भोजन और सप्लीमेंट की मदद से शरीर में इसकी पूर्ति करनी पड़ती है। Zinc In Hindi विषय के अंतर्गत आज इस लेख के माध्यम से हम यह समझेंगे की जिंक हमारे शरीर के लिए इतना जरूरी क्यों ह और किस तरह के लोगों को सबसे ज्यादा जिंक की कमी का सामना करना पड़ता है।

Zinc-In-Hindi

जानिए शरीर के किस काम आता है जिंक- What is the function of zinc in the body

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के अनुसार शरीर के लिए प्रोटीन बनाने में जिंक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।  हमारा डीएनए भी जिंक की मदद से ही बनता है। जिंक प्रजनन के लिए भी आवश्यक है। ये कुछ खास बिंदु है जो जिंक की मदद से पूरे होते हैं।

  • एंजाइम रिएक्शन में है हेल्पफुल
  • इम्यून फंक्शन को बनाता है स्ट्रांग
  • प्रोटीन बनाने में मददगार
  • डीएनए सिंथेसिस में भी जरूरी
  • घाव को भरने में भी निभाता है भूमिका
  • शारीरिक और मानसिक विकास के लिए भी अहम

ये भी पढ़ें- Daily Diet Me kitna Sabut Anaj Khana chahiye| जानिए रोजाना कितना साबुत अनाज खाना है फायदेमंद

किन लोगों के शरीर में हो सकती है जिंक की कमी

  1. ऐसे लोग जो पेट से जुड़ी बीमारियों का सामना कर रहे हैं।
  2. नई बोर्न बेबी और छोटे बच्चों को।
  3. ऐसे लोग जो पूरी तरह से शाकाहारी हैं।
  4. कुपोषण के शिकार लोगों को
  5. ऐसे लोग जो बहुत ज्यादा शराब का सेवन करते हैं
  6. वो लोग जो क्रोनिक किडनी डिजीज से ग्रस्त हैं
  7. ऐसी महिलाएं जो गर्भवती हैं या अभी बेबी फीडिंग करवा रही हैं।
  8. सिकल सेल एनिमिक लोगो को भी रहता है ज्यादा खतरा

जिंक की कमी के लक्षण- Zinc ki Kami ke lakshan 

  • बार-बार जल्दी-जल्दी सर्दी जुकाम होना
  • कम उम्र में बुढ़ापा झलकना, त्वचा मुरझाना और रूखी होना
  • शरीर के विकास में अचानक रुकावट आ जाना
  • सेक्शुअल मैच्योरिटी आने में देरी होना
  • पाचन तंत्र में खराबी होने से पेट से जुड़ी परेशानियों का अनुभव करना और दस्त लगना
  • किसी भी तरह के घाव को भरने में देरी होना
  • थकावट और कमजोरी महसूस करना

Zinc-In-Hindi

जिंक की कमी कैसे पूरी करें- Zinc Ki Kami Kaise Puri Kare  

वेजीटेरियन हैं तो ये खाएं

  • दूध,दही, पनीर
  • मशरुम, गोभी
  • जई, किनुआ
  • कद्दू के बीज
  • काजू और बादाम
  • तिल, मटर व गेहूं
  • बीन्स, राजमा और सोयाबीन

ये भी पढ़ें- Sabse Jyada Vitamin Kisme Hota Hai | इन 12 चीजों में छिपा है विटामिन का खजाना

नॉन वेजीटेरियन हैं तो ये खाएं 

  • चिकन
  • मछली
  • पोर्क
  • शेल फिश

जिंक की कमी से क्या होता है- Zinc Ki Kami Se Kya Hota Hai

एक रिपोर्ट के अनुसार पूरी दुनिया के करीबन 2 अरब लोग जिंक की कमी का सामना कर रहे हैं। जिंक की कमी होने की मुख्य वजह पर्याप्त पोषित आहार न मिलना है। जैसे ही शरीर में जिंक की कमी होनी शुरू होती है वैसे ही बॉडी का इम्यून सिस्टम कमजोर होना शुरू हो जाता है। इम्यून सिस्टम के कमजोर होते ही कई तरह के इन्फेक्शन फैलने का खतरा भी बढ़ जाता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार जिंक की कमी होने की वजह से पूरी दुनिया में हर साल 5 वर्ष से कम उम्र के 4 लाख 50 हजार बच्चे मौत के शिकार हो जाते हैं।

ये भी पढ़ें- vajan kaise kam kare | वजन कम करने के लिए अपनाएं 30-30-30 का जादुई फॉर्मूला

शरीर के लिए एक दिन में जिंक की कितनी मात्रा है जरूरी

रोजाना के हिसाब से देखा जाए तो महिला और पुरुष को अलग अलग मात्रा में जिंक की जरूरत पड़ती है।करीबन 11 मिलीग्राम जिंक की जरूरत एक वयस्क व्यक्ति को रोजाना पड़ती है तो वहीं प्रतिदिन के हिसाब से 8 मिलीग्राम जिंक एक वयस्क महिला को चाहिए होता है। इसके साथ ही अगर महिला गर्भवती है या बच्चे को मिल्क फीड करवाती है तो उसे रोजाना 12 मिलीग्राम जिंक की जरूरत होती है। बच्चों को उनकी उम्र और वजन के हिसाब से जिंक की आवश्यकता होती है।

Zinc-In-Hindi

क्या जरूरत से ज्यादा जिंक का सेवन नुकसानदायक है

जरूरत से ज्यादा जिंक के सेवन से कई तरह के हेल्थ इश्यूज खड़े हो सकते हैं। जिंक का ज्यादा सेवन करने से दस्त, पेट में ऐंठन, सिरदर्द और मतली की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। वहीं इससे से एचडीएल (गुड कोलेस्ट्रॉल) कम होने की समस्या भी पैदा हो सकती है। साथ ही ज्यादा जिंक का सेवन इम्यूनिटी को भी कमजोर बनाने का काम करता है। इसी वजह से बिना डॉक्टर की सलाह के एक दिन में 40 मिलीग्राम से अधिक जिंक भूलकर भी न करें।

ये भी पढ़ें- Putrajeevak beej khane se kya hota hai : इस पेड़ का बीज है कई औषधीय गुणों का खजाना, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जिंक की कमी से कौन सा रोग होता है?

जिंक की कमी से बालों का झड़ना, बार-बार इंफेक्शन होना, दस्त की शिकायत होना और घाव ठीक होने में लम्बा समय लगने जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही त्वचा से जुड़ी परेशानियां भी उभर सकती हैं।

सबसे ज्यादा जिंक कौन से फल में पाया जाता है?

जिंक सबसे ज्यादा मूंगफली, बादाम, पाइन नट्स और काजू में मिलता है। साथ ही मशरूम, पालक, ब्रोकोली, केल और लहसुन जैसी पौष्टिक सब्जियों में भी जिंक मिलता है।

जिंक कम होने का क्या कारण है?

सबसे ज्यादा जिंक की कमी का सामना वो लोग करते हैं जिन्हें भोजन से पोषक तत्वों को अवशोषित करने में किसी तरह की दिक्कत होती है। ऐसे लोगों में वृद्धजन और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल (आंत) की दिक्कत का सामना कर रहे लोग शामिल होते हैं। साथ ही कुछ दवाओं का साइड इफ़ेक्ट भी जिंक की कमी का कारण बनते हैं।

डिस्क्लेमर: केवल सामान्य जानकारी और बचाव के तरीके बताने के लिए यह लेख लिखा गया है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें और उनके बताएं गए इलाज का अनुसरण करें।

ये भी पढ़ें- Dengue Mosquito Bite Time And Symptoms | जानिए डेंगू का मच्छर किस वक्त सबसे ज्यादा काटता है ?

ये भी पढ़ें-Virtual Autism : क्या आपका बच्चा भी मोबाइल देखकर खाता है खाना, यह आदत खतरनाक बीमारी को देती है दावत

  

 

 

 

 

 

 

 

2 thoughts on “Zinc In Hindi | शरीर के बड़े काम आता है जिंक, जानिए किसके शरीर में हो सकती है जिंक की कमी”

Leave a Comment