Kya Garmi Me Gud Khana Shi Hai | जानिए गर्मियों में गुड़ खाना सही है या नहीं

सर्दियों में गुड़ खाना हमेशा से ही लाभकारी माना जाता रहा है। मगर गुड़ की तासीर गर्म होने की वजह से लोगों के मन में हमेशा यह सवाल रहता है की Kya Garmi Me Gud Khana Shi Hai . गुड़ आयरन, विटामिन्‍स और मिनरल्‍स का बेहतरीन सोर्स है। ऐसे में गर्मी के मौसम में गुड़ का सेवन सही तरीके से करना अत्यंत जरूरी है। इस लेख के माध्यम से आज हम आपको यह बताने वाले हैं की गर्मी के मौसम में किस समय और कितनी मात्रा में गुड़ खाना फायदेमंद साबित होता है। साथ ही यह भी जानेंगे की गर्मी में गुड़ खाने के दौरान किन खास बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।

Contents hide

Kya-Garmi-Me-Gud-Khana-Shi-Hai

क्या गर्मी में गुड़ खाना सही है- Kya Garmi Me Gud Khana Shi Hai

सर्दी के मौसम की तरह ही गर्मी में गुड़ खाना भी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचाने का काम करती है। गर्मी में गुड़ खाने से पाचन तंत्र मजबूत बनता है। जिससे पाचन से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल पाती है। इसके साथ ही यह मेटाबॉलिक रेट बढ़ाने में भी मददगार साबित होता है। अगर गर्मियों में सही तरीके से गुड़ का सेवन किया जाए तो यह इम्युनिटी को भी मजबूत बनाता है जिससे हमारा शरीर कई तरह की बीमारियों से लड़ पाने में सक्षम हो पाता है। इसके साथ ही यह एनर्जी बूस्टर का भी काम करता है और शरीर की हर तरह की कमजोरी को दूर करने में कारगर साबित होता है।

ये भी पढ़ें- Stress Brain Ko Kaise Effect Krta Hai | जानिए स्ट्रेस ब्रेन के लिए है कितना खतरनाक

जानिए गर्मी में किस तरीके से खाना चाहिए गुड़- Garmi Me Kaise Khaye Gud

गुड़ की तासीर गर्म होती है। इसी वजह से अगर आप गर्मी में गुड़ खाने का फायदा उठाना चाहते हैं तो कुछ विशेष तरीके से गुड़ को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं गर्मी में गुड़ खाने के विशेष तरीकों के बारे  में।

गर्मियों में लंच के बाद खाएं गुड़ 

कोशिश करें की गर्मी में दोपहर का खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करें। लंच के बाद आप एक टुकड़ा गुड़ खाएं। इस समय गुड़  खाने से आपको ब्लोटिंग यानि पेट फूलने की समस्या से छुटकारा मिल सकेगा। इसके साथ ही यह गैस और एसिडिटी की समस्या को कम करने में भी मददगार साबित होता है।

Kya-Garmi-Me-Gud -Khana-Shi-Hai

रात में दूध के साथ भी ले सकते हैं गुड़ 

गर्मी के मौसम में रात के समय सोने से पहले आप गुड़ का सेवन कर सकते हैं। अगर आप नींद नहीं आने की समस्या का सामना कर रहे हैं तो गुड़ के साथ दूध पीने से आपकी यह समस्या भी दूर हो जाएगी। रात में खाया गया गुड़ मेटाबोलिक रेट को भी बढ़ाता है। साथ ही यह पाचन क्रिया को भी तंदुरस्त रखने का काम करता है।

गर्मी में पी सकते हैं गुड़ का शरबत 

शरीर की गर्मी को दूर करने के लिए और पाचन तंत्र को मजबूती देने के लिए गुड़ का शरबत बेहद फायदेमंद साबित होता है। पेशाब से जुड़ी परेशानियों को दूर करने में भी गुड़ का शरबत कारगर साबित होता है। इसके साथ है डिहाइड्रेशन और लू लगने पर भी गुड़ का शरबत पीने की सलाह दी जाती है।

ये भी पढ़ें- Liquid Nitrogen Side Effects | क्या आपने भी खाया है धुंआ छोड़ता फैंसी खाना, नुकसान जानकर उड़ जाएंगे होश

सुबह गुड़ का पानी पीना भी है फायदेमंद 

गर्मी के मौसम में गुड़ के फायदे का लाभ उठाने के लिए आप गुड़ के पानी भी पी सकते हैं। इसके लिए आप रात में एक गिलास पानी लें अब इस पानी में एक टुकड़ा गुड़ डालकर रख दें। सुबह जब उठे तो इस पानी को पी लें। यह पानी आपकी बॉडी को हाइड्रेट रखेगा और इम्युनिटी को भी बूस्ट करेगा।

जानिए गर्मी में गुड़ खाने के फायदे- Gud Khane Ke Fayde 

हड्डियों को मिलती है मजबूती 

गुड़ में कैल्शियम की अच्छी खासी मात्रा होती है। इसी वजह से हड्डियों को मजबूती प्रदान करने में गुड़ अहम भूमिका निभाता है। इसी वजह से अपने खाने में गुड़ को शामिल करना एक हेल्दी ऑप्शन माना जाता है। जिन लोगों को हड्डियों से जुड़ी परेशानी है उन्हें गुड़ जरूर खाना चाहिए।

Kya-Garmi-Me-Gud-Khana-Shi-Hai

कब्ज की समस्या में भी कारगर  

अगर आप पेट साफ न होने की समस्या का सामने कर रहे हो तो ऐसे में गुड़ का सेवन आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल गुड़ में कई ऐसे एंजाइम्स मिलते हैं जो पाचन तंत्र को दुरुस्त करने का काम करते हैं। इसी वजह से पाचन से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या के हल के रूप में गुड़ का सेवन किया जा सकता है।

खून की कमी को करता है दूर 

खून की कमी को दूर करने में भी गुड़ का सेवन लाभकारी माना जाता है। दरअसल गुड़ में आयरन की प्रचुर मात्रा मिलती है। ऐसे में गुड़ का सेवन हीमोग्लोबिन के स्तर में सुधार लाता है और खून की कमी से होने वाले रोगों से भी बचाव करता है।

गुड़ बॉडी डिटॉसिफाई का भी करता है काम 

गर्मी के मौसम में रोजाना सुबह खाली पेट गुड़ के पानी का सेवन करने से शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इस तरह गुड़ बॉडी को डिटॉक्स करने में भी मददगार साबित होता है। इसी वजह से गुड़ को क्लीजिंग एजेंट भी कहा जाता है।

बॉडी को देता है एनर्जी 

शारीरिक कमजोरी को दूर करने के लिए भी गुड़ का सेवन बेहद फायदेमंद होता है। गर्मी में ज्यादा पसीना निकलने की वजह से बहुत कमजोरी महसूस होती है। इस कमजोरी को दूर करने के लिए रोज सुबह गुड़ का पानी या फिर गुड़ का शरबत पिया जा सकता है।

गर्मी में ज्यादा गुड़ खाने के नुकसान- Jyada Gud khane Ke Nuksan

  • गर्म तासीर होने की वजह से गर्मी के मौसम में ज्यादा गुड़ के सेवन से पाचन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • गर्म मौसम में भारी मात्रा में गुड़ का सेवन नाक और मुंह से खून आने की वजह बन सकता है।
  • कई बार गुड़ में सुक्रोज की मात्रा अधिक होने के कारण शरीर में खुजली और जलन महसूस होती है।
  • गुड के ग्लाइसेमिक लेवल की वजह से शरीर में ब्लड शुगर लेवल बढ़ना शुरू हो सकता है। इसी वजह से गुड़ का सेवन डायबिटिक पेशेंट्स के लिए अच्छा नहीं माना जाता है।
  • गर्मी में कभी-कभी एलर्जीक रिएक्शन होने की वजह भी गुड़ का ज्यादा सेवन करना होता है।

ये भी पढ़ें- Jyada Pani Pine ke Nuksan | जरूरत से ज्यादा पानी पीना भी है खतरनाक, जानिए एक दिन में कितना पीना चाहिए पानी

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

गुड़ किसे नहीं खाना चाहिए?

मधुमेह के रोगियों को गुड़ खाने से परहेज करना चाहिए। दरअसल गुड़ खाने से शरीर में शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है इससे मधुमेह के रोगियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

क्या गुड़ लीवर के लिए अच्छा है?

लीवर से जुड़ी बीमारियों का सामना कर रहे लोगों के लिए गुड़ का सेवन फायदेमंद है। लीवर के लिए यह एक नेचुरल क्लींजिंग एजेंट के रूप में काम करता है। यह शरीर से विषाक्त पदार्थों को निकालकर लीवर को डिटॉक्सीफाई करता है।

1 दिन में कितने ग्राम गुड़ खाना चाहिए?

रोजाना करीबन 20 ग्राम गुड़ का सेवन बेहद फायदेमंद साबित होता है। रोजाना इसी मात्रा में गुड़ का सेवन करके आप कब्ज, एनीमिया और पाचन से जुड़ी समस्याओं से निजात पा सकते हैं।

डिस्क्लेमर- यह सामग्री एक्सपर्ट की हेल्प से केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए तैयार की गई है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं हो सकता है। किसी भी तरह के उपयोग से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।

ये भी पढ़ें- Morning Anxiety Kya Hai | क्या आपको भी सुबह उठते ही सताने लगती है चिंता, आइए जानते हैं वजह

ये भी पढ़ें- Dengue Mosquito Bite Time And Symptoms | जानिए डेंगू का मच्छर किस वक्त सबसे ज्यादा काटता है ?

 

 

 

 

 

1 thought on “Kya Garmi Me Gud Khana Shi Hai | जानिए गर्मियों में गुड़ खाना सही है या नहीं”

Leave a Comment