Liquid Nitrogen Side Effects | क्या आपने भी खाया है धुंआ छोड़ता फैंसी खाना, नुकसान जानकर उड़ जाएंगे होश

इन दिनों रेस्टोरेंट्स में खाने को स्वादिष्ट बनाने के साथ-साथ उसे अट्रैक्टिव बनाने पर भी खास ध्यान दिया जाता है। इसी वजह से खाने को डिफरेंट स्टाइल में सजा कर टेबल तक पहुंचाया जाता है और इसी कारण से कैफे, रेस्टोरेंट और रेहड़ियों पर भी लिक्विड नाइट्रोजन का बढ़ता इस्तेमाल देखने को मिल रहा है। मगर आपको यह जानकर हैरानी होगी की धुंआ छोड़ता यह फैंसी खाना सेहत के लिए जानलेवा साबित हो सकता है। Liquid Nitrogen Side Effects की बात की जाए तो इसकी ठंडक होंठ, जीभ, गले, फेफड़े और पेट के लिए नुकसान दायक साबित हो सकती है। आइए इस लेख के माध्यम से कानपुर के सीनियर फिजिशियन डॉ. अनिल गुप्ता से विस्तार से समझते हैं की लिक्विड नाइट्रोजन क्या है और यह कैसे सेहत को नुकसान पहुंचाता है। 

Liquid-Nitrogen-Side-Effects

लिक्विड नाइट्रोजन है क्या- Kya Hai Liquid Nitrogen

लिक्विड नाइट्रोजन एक ऐसा क्रायोजेनिक लिक्विड है जो बिना किसी रंग का और बिना किसी महक का होता है। इसका तापमान बेहद कम होता है। यह करीबन -196 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। लिक्विड नाइट्रोजन का ज्यादातर इस्तेमाल इंडस्ट्रियल और मेडिकल एप्लिकेशन के रूप में किया जाता है। वहीं इन दिनों बहुत से रेस्टोरेंट्स और कैफे में खाने को ज्यादा सुंदर और प्रेजेंटेबल बनाने के चक्कर में लिक्विड नाइट्रोजन के साथ खाना परोसा जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Beauty Tips in Hindi: कॉफी आइसक्यूब्स में छिपा है चमकते चेहरे का राज, जानें इस्तेमाल का तरीका

लिक्विड नाइट्रोज सेहत को कैसे पहुंचाता है नुकसान- Liquid Nitrogen Side Effects 

एक्सपर्ट्स के अनुसार जब लिक्विड नाइट्रोजन बॉडी टेम्परेचर के सम्पर्क में आता है तो तेजी से यह लिक्विड गैस बनकर वाष्पित हो जाती है। अचानक हुए इस बदलाव की वजह से सेहत को कई तरह के नुकसान पहुंचते हैं। दरअसल लिक्विड नाइट्रोजन की वजह से शरीर में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। जिससे यह कई  बार जानलेवा भी साबित होती है। आइए लिक्विड नाइट्रोजन से होने वाले नुकसान के बारे में विस्तार से समझते हैं।

टिश्यू डैमेज का रहता है खतरा

लिक्विड नाइट्रोजन का बॉइलिंग पॉइंट बहुत ज्यादा कम होता है। अत्यधिक ठंडा होने के कारण यह स्किन या म्यूकोसल लेयर को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे क्रायोजेनिक बर्न या शीतदंश का खतरा भी बढ़ता है। अगर इसे वाष्पित होने से पहले निगल लें तो यह बड़ी परेशानी खड़ा कर सकती है।

ये भी पढ़ें-  Summer Tips For Health | जानिए किन लोगों को हीटवेव का खतरा है सबसे ज्यादा, आजमाएं ये उपाय

आंखों को पहुंचाता है भारी नुकसान 

लिक्विड नाइट्रोजन के साथ खाना खाने की वजह से आंखों को भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। दरअसल आयोवा यूनिवर्सिटी की एक स्टडी में यह दावा किया गया की लिक्विड नाइट्रोजन का वेपर्स आंखों के फ्लूइड को फ्रीज तक कर सकता है। जिससे कोल्ड बर्न, फ्रॉस्टबाइट जैसी परेशानियों को भी झेलना पड़ सकता है।

हो सकता है गंभीर इंटरनल डैमेज

अगर लिक्विड नाइट्रोजन पेट में चला जाए तो यह लिक्विड बड़ी ही तेजी में गैस में बदल कर नुकसानदायक साबित हो सकता है। इससे पेट या आंतों में छिद्र होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके साथ ही यह शरीर के अन्य अंगों में कई तरह के इंटरनल डैमेज की वजह भी बन सकता है।

Liquid-Nitrogen-Side-Effects

मृत्यु तक हो सकती है

लिक्विड नाइट्रोजन इन्वायरमेंट में से ऑक्सीजन को हटाने का काम करती है। किसी बंद जगह पर यह सिचुएशन होने पर जान को भी खतरा हो सकता है। साथ ही अगर लिक्विड नाइट्रोजन खाने या सांस के जरिए पेट में पहुंच जाए तो भी दिक्कत हो सकती है। इससे पेट में दर्द और मरोड़ के साथ पेट से जुड़ी अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ये भी पढ़ें- Morning Anxiety Kya Hai | क्या आपको भी सुबह उठते ही सताने लगती है चिंता, आइए जानते हैं वजह

किन्हें है लिक्विड नाइट्रोजन से सबसे ज्यादा खतरा-liquid nitrogen used in food

  • छोटे बच्चों की इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से बच्चों को लिक्विड नाइट्रोजन का अधिक नुकसान झेलना पड़ सकता है।
  • ऐसे लोग जिन्हें रेस्पिरेटरी इंफेक्शन है।
  • बुजुर्ग और ऐसे लोग जो पहले से किसी क्रोनिक बीमारी का शिकार हैं और लंबे समय से किसी बीमारी की दवाएं खा रहे हैं।
  • ऐसे लोग जिनकी स्किन पहले से ही सेंसिटिव रिएक्टिव है।
  • ऐसे लोग जिन्हें पहले से फेफड़े से जुड़ी कोई बीमारी है या ऐसे लोग जिन्हें सांस लेने में किसी तकलीफ का अनुभव होता है।

Liquid-Nitrogen-Side-Effects

जानिए लिक्विड नाइट्रोजन को लेकर कैसे हैं नियम- liquid Nitrogen Safety Rules  

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट 2006 के अनुसार अगर किसी फूड आइटम या ड्रिंक के साथ लिक्विड नाइट्रोजन को सर्व करना है तो लिक्विड नाइट्रोजन के पूरी तरह वाष्पित हो जाने के बाद ही उसे सर्व किया जा सकता है। मगर खाने को फैंसी और अट्रैक्टिव बनाने की होड़ में लोग इस नियम का ताक पर रख कर लिक्विड नाइट्रोजन के साथ धुआं उठता खाना सर्व कर रहे हैं।

लिक्विड नाइट्रोजन को मैनेज करने का तरीका

एक बार में कितना लिक्विड नाइट्रोजन लेना चाहिए इसकी जानकारी का होना बहुत जरूरी है। रेस्टोरेंट किचन और होटलों में इसका प्रयोग पूरी ट्रेनिंग के बाद किया जाना चाहिए। वेटर्स को इसे सर्व भी दस्ताने पहन कर किया जाना चाहिए। वहीं जब खाने से पूरा स्मोक हट जाए उसके बाद ही खाना या किसी भी मॉकटेल ड्रिंक का सेवन किया  जाना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह सामग्री एक्सपर्ट की हेल्प से केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए तैयार की गई है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं हो सकता है। किसी भी तरह के उपयोग से पहले किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें।

ये भी पढ़ें- Zinc In Hindi | शरीर के बड़े काम आता है जिंक, जानिए किसके शरीर में हो सकती है जिंक की कमी

ये भी पढ़ें- Dengue Mosquito Bite Time And Symptoms | जानिए डेंगू का मच्छर किस वक्त सबसे ज्यादा काटता है ?

 

1 thought on “Liquid Nitrogen Side Effects | क्या आपने भी खाया है धुंआ छोड़ता फैंसी खाना, नुकसान जानकर उड़ जाएंगे होश”

Leave a Comment